अध्यात्म

अशुभ होता है धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाना, इनमें मिलाएं ये 3 शुभ चीजें, पूरे साल बनी रहेगी बरकत

हिंदू धर्म में धनतेरस को काफी महत्व दिया गया है। इस दिन हर कोई धन की देवी महालक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और धन कुबेर को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। कहते हैं धनतेरस पर कुछ खास उपाय करने से आपको जीवन भर पैसों की कमी नहीं होती है। धनतेरस का यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाई जा रही है।

पंडितों का मानना है कि 22 अक्टूबर को आपको धन की पूजा करनी चाहिए जबकि आप खरीदारी 23 अक्टूबर को भी कर सकते हैं। धनतेरस के दिन घर में नई चीज खरीद कर लाना शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी, धनिया, झाड़ू और नई वस्तुएं खरीदने का महत्व होता है। वहीं लोहे की चीजें, वाहन आदि खरीदना हो तो इन्हें रविवार के दिन लाना चाहिए।

धनतेरस पर घर लाएं ऐसे बर्तन

धनतेरस पर कई लोग नए बर्तन भी खरीद कर लाते हैं। इस दिन आपको प्लास्टिक और स्टील के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। स्टील को लोहे और कार्बन के मिश्रण से बनाया जाता है। यह एक अशुद्ध धातु होती है। जबकि धनतेरस पर सिर्फ शुद्ध धातु जैसे पीतल, तांबा, सोना, चांदी इत्यादि का महत्व रहता है।

धनतेरस पर जब भी कोई नया बर्तन खरीद कर घर लाएं तो उन्हें कभी भी खाली नहीं लाना चाहिए। इन बर्तनों को खाली घर लाने पर घर की बरकत चली जाती है। इसलिए इन्हें घर में लाने से पूर्व इनके अंदर कुछ खास और शुभ चीजें डाल देनी चाहिए। इन भरे हुए बर्तनों को घर लाने से पूरे साल आपके घर धन और अन्न की कोई कमी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं कि बर्तनों के अंदर आप कौन-कौन सी चीजें डाल कर ला सकते हैं।

खाली बर्तनों में मिलाएं यह शुभ चीजें

1. जल: धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों में जल भरकर उन्हें घर लाया जा सकता है। सनातन धर्म में जल को काफी महत्व दिया गया है। सृष्टि के पंचतत्वों में से जल भी एक है। शास्त्रों में जल को भी देवता की संज्ञा दी गई है। आप चाहे तो इस जेल में थोड़ा सा गंगाजल भी मिला सकते हैं। वहीं जल के अलावा बर्तन में दूध या शहद डालकर भी उन्हें घर लाया जा सकता है।

2. चावल: जब भी कोई पूजा या हवन होता है तो उसमें अक्षत यानि चावल का उपयोग जरूर किया जाता है। इस अक्षत को देवी देवताओं को अर्पित किया जाता है। देवी देवताओं को चढ़ने वाली प्रसादी जैसे खीर में भी चावल होता है। इसलिए धनतेरस पर आप नए बर्तनों में चावल भरकर भी ला सकते हैं। यह शुभ होता है।

3. सात तरह के अनाज: धनतेरस के बर्तनों में सात प्रकार के अनाज मिलाना सबसे शुभ माना जाता है। इसमें आप जौ, सफेद तिल, धान, गेहूं, काला चना, मूंग या मसूर दाल मिला सकते हैं। एक बार घर में बेहतर आ जाए तो उसके बाद आप ही समाज को किसी जरूरतमंद को दान भी कर सकते हैं या फिर किसी मंदिर में भी चढ़ा सकते हैं।

Back to top button