राशिफल

जानें आज का गुड लक, इस एक उपाय से हो जायेगा जीवन के सभी दुर्भाग्यों का सफाया

आज दिनांक 30.08.2017 बुधवार के दिन भाद्रपद शुक्लपक्ष की नवमी पड़ रही है। आज के दिन शुक्ल ज्येष्ठ नक्षत्र व्यपनी नवमी पर देवी ज्येष्ठा के पूजन का विधान है। इस दिन के बारे में हमारे धर्मग्रंथों में बताया गया है। पद्मपुराण के अनुसार देवी ज्येष्ठा को दुर्भाग्य की देवी कहा जाता है। इन्हें अलक्ष्मी भी कहा जाता है। यह माता लक्ष्मी की बड़ी बहन हैं। इनकी उत्पत्ति भी समुद्र मंथन के दौरान ही हुई थी।

दुःख और दरिद्रता की देवी हैं जेष्ठा:

जहाँ माता लक्ष्मी धन की देवी हैं और लोगों को सुख-समृद्धि देती हैं, वहीँ यह बिलकुल अलग हैं। यह हमेशा माँ लक्ष्मी के साथ-साथ ही रहती हैं। इनका निवास स्थान पीपल का पेड़ है। हिन्दू धर्म शास्त्रों में इन्हें दरिद्रता, धूमवती और शीलता भी कहा गया है। इनका सम्बन्ध अशुभ घटनाओं, पाप, आलस, गरीबी, दुःख और कुरूपता से है। देवी ज्येष्ठा कौवे पर सवार रहती हैं। इनकी पूजा करने से यह हमेशा व्यक्ति से दूर रहती हैं। इससे आपके जीवन से गरीबी और दुर्भाग्य हमेशा के लिए दूर रहता है।

पूजन विधि:

हालांकि आज के दिन देवी ज्येष्ठा का पूजन किया जाता है। इन्हें दरिद्रता की देवी कहा जाता है, इसलिए इनकी पूजा करते समय कुछ ख़ास बातों और सावधानियों का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी होता है। इस दिन बिना छुए पीपल की पूजा करनी चाहिए। सरसों के तेल का दीपक जलाएं और तगर का धूप करें। नील से रंगे चावल, राई और तिल को अपने सर से वारकर पीपल को अर्पित करें। उड़द से बनी हुई खिचड़ी का भोग लगाने के बाद इस विशिष्ट मंत्रा का जाप करें।

पूजन मंत्र:

ह्रीं श्रीं ज्येष्टालक्ष्मी स्वयमेव ह्रीं ज्येष्टायै नमः ॥

पूजन मुहूर्त:

दिन 11:55 से दिन 12:20 तक। अथवा शाम 16:20 से 17:20 तक।

अभिजीत मुहूर्त:

आज के दिन कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है।

अमृत काल:

शाम 16:01 से लेकर – शाम 17:49 तक।

यात्रा महूर्त:

दिशाशूल – उत्तर। राहुकाल वास – नैऋत्य। अतः उत्तर व नैऋत्य दिशा की यात्रा टालें।

शुभ रंग:

फ़ीरोजी।

शुभ दिशा:

पश्चिम।

शुभ समय:

शाम 19:27 से रात 20:52 तक।

शुभ मंत्र:

गं गणेश्वराय द्विजप्रियाय नमः॥

शुभ टिप्स:

अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज के दिन काली गाय को उड़द की खिचड़ी खिलाएं।

जन्मदिन के लिए शुभ:

जीवन की दारिद्रता से मुक्ति के लिए आज के दिन इस्तेमाल किया हुआ पूराना झाड़ू जला देन चाहिए।

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

दांपत्य जीवन में चल रहे विवाद को ख़त्म करने के लिए आज के दिन पीपल पर उड़द की खिचड़ी चढ़ाकर कौए को डालें।

Back to top button