अध्यात्म

गरुड़ पुराण में छिपे हैं इस सफलता के अचूक मंत्र का हर कोई उठा सकता है लाभ, विफलता हो जायेगी दूर

हिन्दू धर्म में कई ऐसे धर्मग्रन्थ और पुराण हैं जो इंसान को बेहतर जीवन जीने का सन्देश देते हैं। धर्म में आस्था रखने वाले लोग इन पुराणों या धर्मग्रंथों की बातों को बहुत गहराई से मानते हैं और अपना जीवन ख़ुशी-ख़ुशी जीते हैं। सभी देवताओं के ऊपर कोई ना कोई धर्मग्रन्थ है। जैसे भगवान शिव के ऊपर शिव पुराण और भगवान विष्णु के ऊपर विष्णु पुराण। आज हम आपको विष्णु पुराण के बारे में बताएँगे।

इसका पालन करने पर बदल जाता है व्यक्ति का पूरा जीवन:

गरुण पुराण हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पुराण है। इसमें स्वर्ग-नर्क, पाप-पुन्य के अलावा ज्ञान-विज्ञान की भी बातें की गयी हैं। गरुण पुराण में जहाँ एक तरफ मौत का रहस्य छुपा हुआ है तो वही जीवन का रहस्य भी छुपा हुआ है। इसमें कई ऐसी बातें हैं, जिनका पालन करने पर इंसान का पूरा जीवन ही बदल जाता है। गरुण पुराण में एक ऐसे अचूक मंत्र के बारे में भी बताया गया है, जिसका पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में बहुत आगे जाता है।

गरुड़ पुराण की महत्वपूर्ण बातें:

*- गरुण पुराण के अनुसार भगवान विष्णु इस श्रृष्टि के सभी जीवों के कष्टों को हरने के बाद उन्हें सुख-शांति प्रदान करते हैं। हर व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह-सुबह नित्य कर्मों से निवृत्त होकर भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए।

*- हिन्दू धर्म ग्रंथों और पुराणों में एकदशी के व्रत की महत्ता को बताया गया है। जो भी व्यक्ति एकादशी का व्रत रखता है, उसे उसका लाभ जरुर मिलता है। एकादशी के दिन सभी दुराचार से दूर रहने के लिए कहा जाता है।

*- नदियों में सबसे सर्वश्रेष्ठ गंगा नहीं को माना गया है। गंगा नदी की पूजा हर व्यक्ति को करनी चाहिए। गंगा नदी को सफलता की जननी कहा जाता है। जो भी व्यक्ति भूलकर भी इनका अपमान करता है, उसे जीवन में केवल परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

*- जो व्यक्ति अपने घर में तुलसी का पौधा लगाकर हर रोज उसे जल चढ़ाता है और उसकी पूजा करता है, उसे जीवन में खूब सफलता प्राप्त होती है। तुलसी को प्रसाद के रूप में सेवन करने से सभी तरफ के विकार दूर हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा के बाद तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

*- हर व्यक्ति को जीवन में ज्ञानी व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए। इनका भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। जो भी ज्ञानी व्यक्तियों का सम्मान करता है, उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

Cow the national animal

*- हिन्दू धर्म में गाय को सबसे पवित्र जानवर माना गया है। इसे माता की संज्ञा दी गयी है। गाय की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

Back to top button