दिलचस्प

दुल्हे के ऊपर बुरी तरह भड़की दुल्हन, बोली– आने की जरूरत नहीं है.. फिर जो हुआ वह मजेदार था–Video

शादी वाला दिन हर लड़की के लिए बड़ा खास होता है। इस दिन के सपने वो बरसों से देखती है। इसलिए जब शादी होती है तो उसकी यही तमन्ना होती है कि सब कुछ अच्छे से निपट जाए। हालांकि कई बार शादी ब्याह में कुछ गड़बड़ भी हो जाती है। ऐसे में दुल्हन टेंशन में आ जाती है और कुछ भी उल्टा सीधा कर देती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस दौरान को ही देख लीजिए। जब दूल्हे को बारात लाने में देरी हो गई तो दुल्हन बुरी तरह से भड़क गई।

शादी से पहले दूल्हे पर भड़की दुल्हन

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का गुस्सा बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन सज सवरकर बेसब्री से बारात के आने का इंतजार कर रही है। हालांकि जब बारात आने में देरी हो जाती है तो वह दूल्हे को कॉल करती है। वह दूल्हे से पूछती है कि घर से निकले या नहीं? दूल्हा जब इसका जवाब देता है तो यह सुनकर दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

दूल्हा अपनी दुल्हन से कहता है कि अभी हम नहीं निकले हैं। इस पर दुल्हन कहती है “तो क्या आप ट्रैफिक नहीं मिलेगा क्या? जरुरत नहीं है आने की, प्लीज मत आना अब।” हालांकि फिर दुल्हन का गुस्सा कुछ शांत होता है और वह प्यार से कहती है “बारात लेकर जल्दी घर से निकलो।” दुल्हन और दूल्हे की ये खट्टी मिट्टी बातें देख बड़ा मजा आता है। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

दुल्हन का रिएक्शन देख लोगों ने लिए मजे

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के पेज ने शेयर किया है। लोग वीडियो देखकर बड़े मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर कहता है “हर दूल्हा अपनी शादी में बड़ी अकड़ दिखाता है। बारात लेट लाता है। कभी समय पर नहीं निकलता है। दुल्हन ने इसे अच्छी लताड़ लगाई।” फिर दूसरा यूजर लिखता है “दुल्हन अभी से दूल्हे को इतना डांट रही है। बेचारे की शादी के बाद क्या हालत होगी। घर में दुल्हन का ही दबदबा रहेगा।”

एक और यूजर लिखता है ” दुल्हन ने पहले भले दूल्हे को डांटा हो। लेकिन बाद में वह जिस तरह से उसे माफ कर मानती है वह बड़ा ही क्यूट है। पति और पत्नी के बीच यही खट्टी मीठी तकरार होती रहती है।” वहीं बहुत से लोगों को दुल्हन की ड्रेस और लुक क्यूट लगा।

यहां देखें दूल्हे पर भड़कती दुल्हन

वैसे आप लोगों को दुल्हन का यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button