समाचार

पत्नी की अदला-बदली चाहता था पति, कहा- दोस्त का बिस्तर गरम करो, मैं उसकी बीवी का करूंगा, फिर..

जब एक महिला शादी करती है तो वह अपने पति के साथ जीवनभर वफादार रहने की कसमें खाती है। लेकिन क्या होगा जब पति खुद अपनी पत्नी से उसके दोस्तों संग संबंध बनाने को कहे? ऐसा ही कुछ राजस्थान के बीकानेर में आयशा (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ। आयशा का पति मोहम्मद अम्मार बीकानेर में एक होटल का मैनेजर है। वह अपनी बीवी पर उसके दोस्तों संग शारीरक संबंध बनाने का दबाव डालता था। इसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

पत्नी की अदला-बदली चाहता था पति

दरअसल पीड़िता आयशा के अनुसार उसका पति मोहम्मद एक नंबर का नशेड़ी है। उसके कई लड़कियों और लड़कों से शारीरिक संबंध है। वह पत्नी की अदला-बदली का खेल खेलना चाहता था। उसे अपने दोस्त की बीवी के साथ रातें रंगीन करनी थी। बदले में वह अपनी बीवी को दोस्त का बिस्तर गरम करने को कहता था। हालांकि जब आयशा ने इसका विरोध किया तो उसने उसे बुरी तरह पीटा। यहां तक कि अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव भी डाला।

इनकार करने पर की मारपीट

पति की मारपीट से आयशा कई महीनों तक बीमार भी रही। उसने पति की इन हरकतों की शिकायत अपनी सास और ननद से भी की। लेकिन उन्होंने उल्टा आयशा को ही फटकार लगाई। हमेशा उसे मॉडर्न महिला बनने को कहा। पति की बात ना मानने पर उसे बेवकूफ और अशिष्ट कहा। यहां तक कि सास और ननद ने उसके पति के साथ मिलकर दहेज के लिए 50 लाख रुपए की मांग भी की। मांग पूरी ना होने पर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।

पत्नी ने दर्ज की शिकायत

आयशा का मायका भोपाल में है। जब वह अपने मायके गई तो सारी कहानी मां को सुनाई। ऐसे में मां उसे तुरंत पुलिस थाने ले गई और पति, सास और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के बाद से आयशा का पति मोहम्मद फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आयशा और उसके मायके वाले बड़े दुखी हैं। उन्हें अब ऐसे घटिया इंसान के घर रिश्ता जोड़ने पर पछतावा हो रहा है। वह अब आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहते हैं।

क्या होता है Wife Swap

बताते चलें कि पत्नी और पति की अदला बदली को सोशल मीडिया पर Wife Swap भी कहा जाता है। इसमें दो कपल एक रात के लिए अपने-अपने पार्टनर की अदला बदली कर लेते हैं। सामान्यतः ऐसा दोनों पार्टनर की सहमति से होता है। इस तरह वह शादीशुदा लाइफ में होते हुए भी कई लोगों के साथ यौन सुख का आनंद ले लेते हैं।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button
?>