बॉलीवुड

लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक कर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, बोले- बुढ़ापे में जवानी दिखाने से…

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन चर्चा में रहती है। मलाइका कभी अपनी खूबसूरत तस्वीरों से सुर्खियां बटोरती है तो कभी उनके बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा देश के सबसे फेमस फैशन शो लक्मे फैशन वीक 2020 में शामिल हुई जहां पर उन्होंने खूबसूरत अंदाज में रैंप वॉक किया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं मलाइका को ट्रोल करने का कारण क्या है?

सोशल मीडिया पर चर्चा में है मलाइका
दरअसल, मलाइका अरोड़ा मुंबई में हुए लैक्मे फैशन वीक 2022 में शामिल हुई। यहां पर उन्होंने रैंप वॉक किया जिसमें उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा पर्पल बिकनी टॉप और मैचिंग स्टेट स्कर्ट पहनी हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने ओवरसाइज श्रग भी कैरी किया हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


इसके अलावा उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाय हिल्स पहनी हुई थी। साथ ही न्यूड मेकअप का सहारा लिया था। देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा वीडियो में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। हालांकि कई लोगों ने उन्हें उनके लुक को लेकर ट्रोल कर दिया और उन्हें आंटी तक कह दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “जबरदस्ती जवान दिखने की कोशिश कर रही हैं।” एक ने लिखा कि, “आंटी की लुकिंग लाइक आंटी ओनली।” एक ने लिखा कि, “बुढ़ापे में जवानी दिखाने से कोई फायदा नहीं..।” इसके अलावा भी कई लोगों ने उन्हें भद्दे कमेंट्स किए हैं। हालाँकि कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की। एक यूजर ने मलाइका की तारीफ करते हुए कहा कि, “इन लोगों ने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और कुछ नहीं।”

malaika arora

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वह आइटम सॉन्ग्स के लिए जानी जाती है। मलाइका फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैय्याँ छैय्याँ’ से चर्चा में आई थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में डांस नंबर्स किए जिसके जरिए उन्हें काफी पॉपुलरटी हासिल हुई।

malaika arora


बहन के साथ इस शो में नजर आएंगी मलाइका
बता दें, मलाइका अरोड़ा जल्दी अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ नाम के शो को लेकर आ रही है जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े सितारे शामिल होंगे। रिपोर्ट की मानें तो इस शो में मलाइका के एक्स पति अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं। बता दे मलाइका का यह शो डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

malaika arora

गौरतलब है कि मलाइका अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है। इन दिनों वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इससे पहले मलाइका की शादी मशहूर अभिनेता अरबाज खान से हुई थी जिनसे उनके घर एक बेटा भी हुआ, लेकिन साल 2017 में इन दोनों का तलाक हो गया। अब मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही है तो वहीं अरबाज खान विदेशी मॉडल जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं।

malaika arora

Back to top button