बॉलीवुड

सुर्ख लाल साड़ी में हुस्न परी बनकर जान्हवी कपूर ने ढाया कहर, देखकर फैंस बोले- ये तो श्रीदेवी है

छोटे से ब्लाउज संग जान्हवी कपूर ने लाल साड़ी में मचाया बवाल, पहले नहीं देखा होगा एक्ट्रेस का ऐसा अवतार

बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर की नई फिल्म की चर्चा तेज हो गई है। उनकी नई फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। फिल्म का नाम है ‘मिली’। इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है और उसे काफी पसंद किया जा रहा है। अपनी आगामी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जान्हवी कपूर लाल रंग की साड़ी में कहर ढहाती हुई नजर आईं।

लाल रंग की साड़ी में जान्हवी कपूर ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लाल साड़ी में जान्हवी हमेशा की तरह ही बेहद सुंदर नजर आ रही थीं। उन्हें देखकर कई फैंस को उनकी दिवंगत मां और हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार रही श्रीदेवी की याद आ गईं। लोग जान्हवी के इस लुक की खूब सराहना कर रहे हैं।

फिल्म ‘जांबाज’ में श्रीदेवी ने भी पहनी थी लाल साड़ी

आपको बता दें कि अपनी मां श्रीदेवी से जान्हवी की तुलना अक्सर होती रहती हैं लेकिन इस बार तुलना की वजह बेहद ख़ास है। क्योंकि ठीक इसी तरह लाल रंग की साड़ी में श्रीदेवी अपनी फिल्म ‘जांबाज’ में नजर आई थीं। ऐसे में अब जान्हवी को इस अंदाज में देखकर फैंस को दिवंगत श्रीदेवी की याद आ गईं।

बात पहले फिल्म के ट्रेलर की करें तो मिली में जान्हवी कपूर फ्रिजर से बाहर निकलती हुई दिखीं। इसे सोशल मीडिया पर काफी साझा किया जा रहा है। दरअसल आपको बता दें कि इस फिल्म में फ्रिजर से एक खास कनेक्शन है।

janhvi kapoor

बता दें कि जान्हवी की यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मथुकुट्टी ज़ेवियर ने किया है। फिल्म में जान्हवी के साथ अहम रोल में सनी कौशल, मनोज कोचर और समीर पाहवा भी नजर आने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पिता संग नजर आईं जान्हवी…

‘मिली’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जान्हवी कपूर के पिता और मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी मौजूद थे। बोनी कपूर इस दौरान सफ़ेद रंग के कुर्ता पायजामा में नजर आए। इवेंट के दौरान पिता और बेटी की जोड़ी ने साथ में भी तस्वीरें क्लिक करवाई। गौरतलब है कि बोनी अपनी बेटी की फिल्म ‘मिली’ के निर्माता भी हैं।

janhvi kapoor

‘धड़क’ से हुआ था जान्हवी का डेब्यू

गौरतलब है कि जान्हवी हिंदी सिनेमा में करीब चार साल से काम कर रही हैं। उनका बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ से हुआ था। यह फिल्म जुलाई 2018 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसमें जान्हवी ने अभिनेता ईशान खट्टर के साथ काम किया था।

जान्हवी की ये फ़िल्में भी है लाइन में…

janhvi kapoor varun dhawan

जान्हवी को आख़िरी बार फिल्म ‘गुड लक जैरी’ में देखा गया था। इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं अब वे ‘मिली’ में देखने को मिलेगी। इसकी बाद अभिनेत्री रणभूमि, मिस्टर एंड मिसेज शाही और बवाल जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। ‘बवाल’ में वे अभिनेता वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी। दोनों कलाकाओरों ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

Back to top button