बॉलीवुड

करवा चौथ का व्रत रखना पसंद नहीं करती सोनम कपूर, शादी के 4 साल बाद बताई चौंकाने वाली वजह

13 अक्टूबर को कई भारतीय महिलाओं ने करवा चौथ का पवन पर्व मनाया। इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए भूखी प्यासी रही। उन्होंने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। वैसे तो अधिकतर हिंदू महिलाएं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी है जो इस दिन उपवास नहीं करती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी उनमें से एक हैं। उनकी शादी को चार साल हो गए, लेकिन उन्होंने आज तक करवा चौथा का व्रत नहीं रखा।

इसलिए करवा चौथ नहीं रखती सोनम

सोनम कपूर अपनी फिल्मों को लेकर कम और निजी जिंदगी को लेकर अधिक चर्चा में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवा चौथ से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की। इस दौरान वह लाल रंग की साड़ी पहने बेहद प्यारी लगी। उनकी खूबसूरती उफान मार रही थी। हालांकि फैंस का ध्यान उनकी तस्वीरों से ज्यादा इसके साथ लिखे कैप्शन पर गया। सोनम ने अपनी इस पोस्ट में बताया कि आखिर वह करवा चौथ का पर्व क्यों नहीं मनाती हैं?

उन्होंने लिखा “मेरे पति आनंद आहूजा करवा चौथ व्रत के प्रशंसक नहीं हैं। उन्हें लगता है कि फास्टिंग सिर्फ इंटरमिटेंट (थोड़े-थोड़े समय पर खाना) होनी चाहिए। यही वजह है कि मैंने यह व्रत नहीं रखा। हालांकि हम दोनों का यही मानना है कि कोई भी पर्व और ट्रेडिशन परिवार के लिए एक अहम रोल अदा करते हैं। मेरी मां इस त्योहार को बहुत ही प्यार से मनाती है। मुझे ये चीज अच्छी लगती है। मैं भी इस परंपरा का हिस्सा बन रही हूं। आप सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।

वजह सुन लोगों ने किया ट्रोल

सोनम की इस पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। अधिकतर लोगों ने करवा चौथ ना रखने पर उन्हें ट्रोल किया। करवा चौथ और उसके बेनीफिट को लेकर ढेर सारा ज्ञान भी दिया। वहीं कुछ उनके सपोर्ट में भी आए। कहा कि यह किसी को फोर्स नहीं कर सकते। आपको अपनी मर्जी से रखना चाहिए। इसके अलावा कई फैंस सोनम के लुक के दीवाने हो गए। कुछ तो ये यकीन नहीं हुआ कि प्रेग्नेंसी के बाद सोनम अचानक इतनी स्लिम कैसे हो गई।

बताते चलें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी ये शादी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। फिर 2022 में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। वह पति संग बेबीमून मनाने भी गई। वहीं 20 अगस्त 2022 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बेटे का नाम वायु रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


वैसे सोनम के करवा चौथ ना मनाने को लेकर आपका क्या कहना है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button