दिलचस्प

बॉलीवुड हीरोइन से भी अच्छा नाची दुल्हन, बांधा ऐसा समां टकटकी लगाए देखते रहे बाराती – Video

भारत में लोगों को डांस करने का और देखना का बड़ा शौक है। यही वजह है कि धार्मिक कार्यक्रमों से लेकर शादी-पार्टी तक, हर जगह लोग डांस करते हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर दौड़ाओ तो ढेर सारे डांस के वीडियो दिख जाते हैं। फिर शादी है तो डांस का होना 100 फीसदी तय है। डांस के बिना शादियां अधूरी होती है। शादी के हर कार्यक्रम में डांस जरूर होता है। फिर वह संगीत हो या बारात, सभी दिल खोलकर डांस करते हैं।

शादी में दुल्हन ने किया बेहद खूबसूरत डांस

आजकल शादियों में दुल्हन भी नाचती है। कुछ तो बड़े लेवल का परफॉरमेंस रेडी करती हैं। इनकी कोरियोग्राफी इतनी अच्छी होती है कि लगता है हम किसी अवॉर्ड फ़ंक्शन में आए हैं जहां फिल्मी सितारें डांस परफॉरमेंस दे रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही डांस परफॉरमेंस दिखाने जा रहे हैं। यहां दुल्हन ने अपनी शादी में ऐसा खूबसूरत डांस किया कि दूल्हा भी देखता रह गया।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का डांस बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन गुलाबी रंग का लहंगा पहनकर डांस करना शुरू करती है। वह बहुत अच्छी शुरुआत करती है। फिर धीरे-धीरे उसकी सहेलियां भी उसे ज्वाइन कर लेती है। इस दौरान दुल्हन अपनी सहेलियों संग मिलकर कई बॉलीवुड गानों पर नाचती है।

दुल्हन को नाचता देख खुश हुए मेहमान

दुल्हन जब अपनी शानदार डांस परफॉरमेंस देती है तो सामने बैठे मेहमान भी बड़े खुश होते हैं। हर किसी की निगाहें दुल्हन पर टिकी रहती है। खासकर दूल्हा भी आंखें गड़ाए दुल्हन को निहारता रहता है। दुल्हन ना सिर्फ अच्छे डांस स्टेप्स करती है बल्कि बहुत ही शानदार एक्स्प्रेशन भी देती है। उनके चेहरे के हावभाव देख ऐसा लगता है जैसे वह कोई मंझी हुई कलाकार हैं।

इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर Neha Daryani नाम के एक चैनल ने अपलोड किया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा ‘बहुत ही सुंदर डांस।’ दूसरा कहने लगा ‘दुल्हन को तो बॉलीवुड में होना चाहिए।’ फिर एक कहता है ‘दूल्हा किस्मत वाला है जो इतनी अच्छी डांसर बीवी मिली है।’

यहां देखें दुल्हन का शानदार डांस


वैसे इसके पहले भी सोशल मीडिया पर कई दुल्हनों के डांस वायरल हो चुके हैं। हम आपको इसी कड़ी में एक और शानदार डांस दिखाने जा रहे हैं।

इस दुल्हन का डांस भी हुआ था वायरल

वैसे आपको दुल्हनों का यह डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button