अध्यात्म

फरिश्ता बनकर आएंगे मंगलदेव, चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, खत्म होगा दुख, मिलेगा ढेर सारा धन

ग्रहों के सेनापति मंगल 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में करने जा रहे हैं। मंगल को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। इनकी स्थिति यदि आपकी राशि में मजबूत हो तो ढेर सारे लाभ होते हैं। ज्योतिष शास्त्र भी यही कहता है कि ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। ऐसे में मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश 3 राशियों के लिए कई अच्छी चीजें लेकर आएगा।

मिथुन राशि

मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश होने के चलते इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। मंगल का यह गोचर आपकी किस्मत के तारे चमका देगा। आपको ढेर सारा धन लाभ देगा। नौकरी में तरक्की होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी। नई जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं।

जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। किसी शुभ काम से यात्रा पर निकल सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी। लाइफ में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। ये शख्स आपके जीवन की कई दिक्कतें दूर कर देगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

अक्टूबर का महिना कर्क राशि के जातकों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। ये आपके जीवन का बेस्ट लम्हा होगा। संतान से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर में पैसों की आवक बढ़ने लगेगी। शत्रु कमजोर होगा। आपकी तरक्की से हर कोई जलेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलकर मन खुश हो जाएगा।

परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बॉस आपके काम से खुश होगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। यदि कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये सही समय है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से भी लाभ होगा। पुराने अटके हुए काम थोड़ी मेहनत करने के बाद पूरे हो जाएंगे। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि

मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। धन की आवक बढ़ जाएगी। चारों ओर से पैसा आएगा। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलकर धन लाभ होगा। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नई नौकरी भी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

समाज में आपके चर्चे हर जगह होंगे। आप लोगों का दिल आसानी से जीत लेंगे। आपके नए दोस्त बनेंगे। परिवार की समस्याएं खत्म होगी। यह महिना खुशियों से भरा रहेगा। आपकी लाइफ के सभी दुख दूर हो जाएंगे। अपनों का साथ मिलेगा। नौकरी के चलते विदेश यात्रा भी हो सकती है। मकान और वाहन की खरीदी या बिक्री से लाभ होगा।

Back to top button