दिलचस्प

नई लुना लेने गए गरीब दंपति, अंकल ने बाइक की बजाय बीवी को पहना दी माला, शरम से लाल पड़ गई आंटी

घर में जब भी कोई नई चीज आती है तो बड़ी खुशी होती है। फिर वह कार हो या साइकिल। नई-नई चीज को चलाने का अपना अलग ही मजा होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मिडिल क्लास अंकल आंटी बड़े वायरल हो रहे हैं। ये दोनों शो रूम में अपने लिए नई लुना लेने गए थे। यहां लुना को चलाने से पहले उन्होंने उसकी पूजा की। इसके बाद शो रूम वालों ने उन्हें लुना को पहनाने को एक माला दी। बस यहीं से हंसी के गुब्बारे निकलना शुरू हुए।

अंकल ने बाइक की बजाय बीवी को पहना दी माला

दरअसल अंकल के हाथ में जब माला आई तो उन्होंने उसे लुना को पहनाने की बजाय अपनी बीवी को पहना दी। अंकल को नई गाड़ी की इतनी खुशी थी कि वह उत्साह-उत्साह में माला बाइक की बजाय बीवी को पहना देते हैं। वह जब ऐसा करते हैं तो शो रूम में मौजूद लोग हंसने लगते हैं। वहीं उनकी बीवी शरमा जाती है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकल और आंटी एक बाइक शो रूम पर खड़े हैं। उन्होंने अभी-अभी एक नई लुना ली है। शो रूम वाले आंटी को बाइक के पास खड़े होने को कहते हैं ताकि फोटो ले सके। वहीं एक शख्स अंकल के हाथ में लुना के लिए माला थमा देता है। लेकिन अंकल खुशी-खुशी में लुना के पास खड़ी बीवी के गले में ही माला डाल देते हैं। यह देख हर कोई हंस पड़ता है।

मिडिल क्लास कपल की खुशी में खुश हुआ सोशल मीडिया

फिर एक शख्स उन्हें टोकता है कि ये माला आपकी गाड़ी के लिए है। अब अंकल को भी अपनी गलती का एहसास होता है। वह अंत में गाड़ी पर माला डाल देते हैं। इस दौरान उनकी बीवी इस पूरी घटना पर हंसती रहती है। एक मिडिल क्लास कपल की इस क्यूट हरकत और खुशी को देख पूरा इंटरनेट गदगद हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को बड़ा पसंद कर रहा है।

इस वीडियो को ट्विटर पर @umashankarsingh नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘नई सवारी पर सफ़र से पहले हमसफ़र का प्यार’। इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट कर लिखा ‘कितने खुश है दोनों। इनकी खुशी ऐसे ही सलमात रहे।’ फिर दूसरा कहता है ‘ये बहुत ही प्यारा वीडियो है।’ एक अन्य बंदा लिखता है ‘ये होती है असली खुशी।’

यहां देखें वीडियो

वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button