बॉलीवुड

मलाइका के बिना रातें नहीं गुजार पा रहे अर्जुन कपूर, तस्वीर शेयर कहा- जब वो चली जाती है तो…

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के बारे में खुलकर बात भी कर चुके हैं। इसके अलावा अक्सर दोनों को सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के साथ कई इवेंट्स में हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं।

arjun kapoor

इसी बीच अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचे हैं, जहां से उन्होंने मलाइका के लिए खूबसूरत पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने मलाइका के लिए प्यारभरा मैसेज भी लिखा हुआ है जिसे देखकर मलाइका का दिल भी पिघल गया। तो आइए जानते हैं अर्जुन कपूर की इस दिलचस्प पोस्ट के बारे में..

मलाइका की याद में डूबे अर्जुन कपूर

गौरतलब है कि, अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा मलाइका के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करते रहते हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन गए हुए जहां पर उनके साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी है।

arjun kapoor

इसके अलावा अर्जुन के साथ उनकी लव लेडी मलाइका भी थी। लेकिन अब मलाइका वापस मुंबई आ गई है। ऐसे में अर्जुन कपूर वहां पर उन्हें मिस कर रहे हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने मलाइका की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “जब मलाइका चली गई तो चमक नहीं रही।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

बता दें, अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट में मलाइका अरोड़ा को टैग किया है। इस पर मलाइका ने भी प्यार जताते हुए कहा कि, “ऑ बेबी।” मलाइका अरोड़ा के अलावा तमाम सेलिब्रटीज ने अर्जुन कपूर की पोस्ट पर कमेंट किए हैं। इस दौरान को-स्टार रकुल ने इस पोस्ट पर प्यारा सा कमेंट किया। वहीं ईशा गुप्ता और रोहन श्रेष्ठा ने भी इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं। गौरतलब है कि, अर्जुन और मलाइका करीब साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

arjun kapoor

बता दें, इससे पहले मलाइका की शादी जाने माने अभिनेता सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान से हुई थी। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है। हालांकि बाद में इन दोनों का तलाक हो गया। इन दिनों मलाइका जहां अर्जुन कपूर को डेट कर रही है तो वहीं अरबाज विदेशी मोडल जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं।

arjun kapoor

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फ़िल्में

बात की जाए अर्जुन कपूर की फिल्मों के बारे में तो उन्हें आखिरी बार वह जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आए थे। इसके अलावा वह अपकमिंग फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही अर्जुन कपूर फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आने वाले हैं जिसमें वह तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदाना, नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकारों के साथ नजर आने वाले हैं।

arjun kapoor

वहीं बात की जाए मलाइका अरोड़ा के काम के बारे में तो वह अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ नाम का एक शो को लेकर व्यस्त है।

Back to top button