बॉलीवुड

पहले करवा चौथ पर नई नवेली दुल्हन की तरह शरमाई मौनी, बनवाई शिव-पार्वती की अनोखी मेहंदी – Pics

आज 13 अक्टूबर को देश की कई सुहागन महिलाएं करवा चौथ मना रही हैं। इनमें से कुछ का ये पहला करवा चौथ है। टीवी और फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही है। इसे सेलिब्रेट करने के लिए वह मालदीव से भारत लौट आई हैं। उन्होंने अपने पति सूरज नमबियार के नाम की मेहंदी लगाई। हालांकि ये कोई साधारण मेहंदी नहीं है, बल्कि बेहद खास है।

मौनी ने पहले करवाचौथ पर बनवाई खास मेहंदी

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों टीवी की नागिन यानि मौनी रॉय की हाथों की मेहंदी बड़ी वायरल हो रही है। इस मेहंदी की खास बात ये है कि इस पर एक हाथ में शिव-पार्वती बने हुए हैं तो वहीं दूसरे में करवा चौथ का चांद देखती महिला बनी हुई है। इस मेहंदी की सुंदरता को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे बनाने में कितनी मेहनत और समय लगा होगा।

वैसे हमेशा व्यस्त रहने वाली मौनी को भी इस मेहंदी के लिए घर पर कई घंटों एक जगह बैठे रहना पड़ा होगा। एक्ट्रेस ने अपनी इस मेहंदी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी अपने पहले करवा चौथ को लेकर कितनी उत्साहित हैं। वे इन तस्वीरों में अपनी मेहंदी दिखाते हुए किसी नई नवेली दुल्हन की तरह शरमा रही हैं।

मेहंदी दिखाते हुए नई नवेली दुल्हन कि तरह शरमाई

मौनी ने इस मेहंदी की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा ‘पहली चीज हमेशा स्पेशल होती है। सभी सुंदरियों को हैप्पी करवा चौथ।’ एक्ट्रेस की यह मेहंदी फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। वे भी ऐसी ही मेहंदी अपने हाथों में बनवाना चाहते हैं। कइयों ने तो स्क्रीनशॉट भी ले लिए है ताकि अपनी मेहंदी डिजाइनर को बताकर ऐसी ही कलाकारी करवा सकें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

‘देवों के देव महादेव’ जैसे धार्मिक टीवी शो का हिस्सा रह चुकी मौनी के हाथों में शिव और पार्वती देख फैंस काफी खुश हुए। उन्हें ये बात अच्छी लगी कि मौनी बाहर से कितनी भी ग्लैमरस हो, लेकिन दिल से हिंदुस्तानी हैं। गौरतलब है कि मौनी ने इसी साल 27 जनवरी को दुबई के बिजनेसमैन सूरज नमबियार से शादी की थी। उनकी शादी फैंस के लिए किसी सप्राइज़ से कम नहीं थी। सूरज और मौनी एक दूसरे को काफी लंबे अरसे से डेट कर रहे थे।

सास ने दी सरगी

करवा चौथ पर सरगी का भी महत्व होता है। यह एक सास अपनी बहू को देती है। मौनी के पहले करवा चौथ पर उनकी सास ने भी बहू को सरगी की थाली दी। मौनी ने इसकी एक तस्वीर भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। काम की बात करें तो मौनी को हाल ही में ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में विलेन की भूमिका में देखा गया था। फिल्म में उनके काम की बहुत तारीफ हुई थी।

Back to top button