राशिफल

Rashifal 13 October: आज 8 राशि वाले जातक रोजी रोजगार में करेंगे तरक्की, आपका प्रयास लाएगा रंग

हम आपको गुरुवार 13 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 October 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपकी छोटी सी गलती क्रोध बढ़ा सकती है, अपनी गलतियों का एहसास होने के बाद उनमें बदलाव करने पर ध्यान दें। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। जरूरत से ज्यादा इगो न रखें। आपका समय खराब हो सकता है। शत्रु पक्ष परास्त होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। किसी एक व्यक्ति की वजह से नकारात्मक हावी न होने दें। उस व्यक्ति को किस हद तक महत्व देते हैं, इस बात का अवलोकन करें। व्यक्तिगत बातें और काम अलग-अलग रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पैसों का लालच बढ़ने की वजह से कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नए लोगो से मुलाकात होने की संभावना है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। यदि आपका कुछ पिछला उधार चल रहा था तो आज आप उसे भी उतारने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने साथियों का सहयोग मिलेगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। बेरोजगार युवाओं को करियर के क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

विद्यार्थी वर्ग को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। यदि विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे है, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। राजनीतिज्ञों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने कीयोजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। प्रेम की स्थिति अच्छी है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज काम के दबाव की वजह से आप चिंतित रहेंगे। सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आज आप अपने भाइयों के मार्गदर्शन से किसी कठिन से कठिन कार्य को आसानी से कर पाएंगे। यदि आपका कुछ पिछला उधार चल रहा था,तो आज आप उसे भी उतारने में सफल रहेंगे। किसी यात्रा से आप अपने आध्यात्मिक केंद्र से कनेक्टेड महसूस करेंगे और अच्छी यादों को पुनर्जीवित करेंगे। किसी भी बहस में न उलझें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार में माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। अचानक से कुछ बड़े रुके हुए कार्य सही समय पर होंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो ध्यान देना होगा, क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वास्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। जीवन में अनेक प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे। सोच समझकर कुछ बड़े कार्य सही समय पर होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको दिन भर सावधानी से काम करना होगा। घर के छोटे-छोटे कार्यों की जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है जिसके लिए तैयार रहना होगा। आस-पास के लोगों से विवाद करने से बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन भरा हो सकता है। माँ की सेहत का ख्याल रखें और नियमित जांच के लिए उन्हें ले जाना न भूलें। प्रेम और व्यापार आपका धीरे-धीरे चलता रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। आज के दिन धैर्य रखते हुए सही समय का इंतजार करना होगा, और आने वाले दिनों की प्लानिंग करनी चाहिए। युवाओं को क्रोध पर नियंत्रण करना चाहिए क्योंकि आज किसी से विवाद होने की आशंका है। रोजगार की प्राप्ति किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे,परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

संपत्ति या वाहन की बिक्री और खरीद लाभप्रद होगी। दोस्तों से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। नए व्यवसाय में पैसा लगाने से दोगुना धनलाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। आपके जीवनसाथी का मूड आज उदास रह सकता है। इसलिए अपने तीखे रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। संबंध सुदृढ़ होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से दिनभर प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। किसी तरह का दबाव आज आपको महसूस हो सकता है। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कुछ अनचाही स्थितियां आपके साथ बन सकती हैं। शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। बकाया काम आपके सामने रहेगा। आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

तंग आर्थिक हालात के चलते आज आपका कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। अचानक सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आपको आपके पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा।

आपने Rashifal 13 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button