बॉलीवुड

शादी करने जा रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, सामने आई तारीख़, इस शहर में लेंगे 7 फेरे

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी को लेकर बीते कुछ समय से चर्चा चल रही थी और अब दोनों आखिरकार विवाह बंधन में बंधने के लिए तैयार है। शादी की खबर आने के साथ ही फैंस शादी से जुड़ी हर एक चीज जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

sidharth malhotra and kiara advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी से जुड़ी तमाम तरह की ख़बरें चल रही है। खबरें है कि दोनों कलाकार साल 2022 में शादी न करके साल 2023 में विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। बॉलीवुड के ये लवबर्ड्स अपने प्यारभरे रिश्ते को शादी करके अब नया नाम देने जा रहे हैं।

sidharth malhotra and kiara advani

अप्रैल 2023 में हो सकती है शादी…

एक सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा है कि, ”सिद्धार्थ और कियारा अब अपने रिलेशनशिप को लेकर ओपन हो चुके हैं। दोनों ने पब्लिकली भी स्वीकार किया है कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसलिए कपल ने शादी करने का फैसला लिया है। ये शादी अगले साल अप्रेल में हो सकती है। दोनों ही शादी को बेहद निजी रखना चाहते हैं। यहां तक कि इस शादी में बॉलीवुड से भी किसी को इनवाइट नहीं किया जाएगा। क्योंकि वेडिंग की सारी सेरेमनी दिल्ली में सिद्धार्थ की फैमिली के बीच ही की जाएगी”।

sidharth malhotra and kiara advani

इस शहर में लें सकते हैं सात फेरे…

सिद्धार्थ और कियारा की शादी कब हो सकती है यह तो आप जान ही चुके है साथ ही दोनों की शादी कहां होगी इस संबंध में भी जानकारी आ चुकी है। प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मुंबई में शादी न करके राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सात फेरे लें सकते हैं।

sidharth malhotra and kiara advani

सिद्धार्थ और कियारा की शादी की खबर सामने आते ही दोनों के फैंस के बीच भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। दोनों की शादी की खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को साथ में अच्छा खासा समय हो चुका है। दोनों को फैंस लंबे समय से प्रेमी-प्रेमिका के रुप में देखते आ रहे हैं जबकि अब दोनों को फैंस पति-पत्नी के रुप में देखना चाहते हैं।

sidharth malhotra and kiara advani

सिद्धार्थ-कियारा की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान…

अपनी शादी की खबरों पर न ही सिद्धार्थ और न ही कियारा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों की शादी की चर्चा जोर-शोर से हो रही है।

sidharth malhotra and kiara advani

‘शेरशाह’ के बाद शुरू हुई थी दोनों के अफ़ेयर की चर्चा…

सिद्धार्थ और कियारा के अफेयर की चर्चा साल 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने इस फिल्म में साथ काम किया था। इसके बाद से दोनों अक्सर सतह नजर आने लगे थे। जबकि इससे पहले ही दोनों एक दूजे को डेट कर रहे है न। वहीं हाल ही में करण जौहर के चैट शो में दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई थी।

Back to top button