समाचार

कोमा से बाहर आई महिला का दावा-मैं भगवान से मिलकर आई हूं, बताया ईश्वर के दरबार में क्या-क्या हुआ

क्या भगवान सच में होते हैं? इस टॉपिक पर बहस बहुत लंबी है। हालांकि भगवान को मानने वाले लोग भी कभी ऐसा दावा नहीं करते कि उन्होंने भगवान को देखा है या वे उनसे मिल चुके हैं। लेकिन अमेरिका में पेनी विटब्रोड्ट नाम की एक नर्स ने दावा किया कि वह भगवान से मिलकर आई है। दरअसल महिला बहुत दिनों से कोमा में थी। लेकिन फिर उसे अचानक होश आ गया। होश में आने के बाद उसने बताया कि कैसे उसकी आत्मा भगवान से मिलकर आई और वहाँ क्या-क्या हुआ।

कोमा में गई महिला बोली- भगवान से हुई मुलाकात

पेनी विटब्रोड्ट पेशे से एक नर्स हैं। कुछ समय पहले उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई थी। वह बहुत बीमार हो गई थी। जब परिजन अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने कई जांचें की। फिर उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। जल्द महिला कोमा में भी चली गई। वह कई दिनों तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रही।

फिर एक दिन अचानक महिला कोमा से बाहर आ गई। जागने के बाद उसने दावा किया कि वह भगवान से मिलकर आई है। उसने बताया कि मेरी आत्मा ने मेरे शरीर को छोड़ दिया। आत्मा ने कहा कि धरती पर सभी लोग समय के बंधन में बंधे हैं। इसके बाद वह भगवान के पास गई। यहां उसे एक चमकती हुई रोशनी दिखाई दी। फिर भगवान उसके सामने प्रकट हो गए।

कोमा से बाहर आते ही हुई पूरी तरह ठीक

महिला ने भगवान से गुस्से में उन दुख और तकलीफों के बारे में बात की जिन्हें उसके परिवार ने झेला। इस पर भगवान ने कहा कि दुनिया के दुखों को परलोक में पुरस्कृत किया जाता है। यहां उन्हें शांति का अनुभव होता है। इस बीच महिला की दादी की आत्मा भी प्रकट हो गई। उसने महिला को शांत रहने को कहा।

यह भी बताया जा रहा है कि महिला कोमा से बाहर आने के बाद पूरी तरह सेहतमंद हो गई। वह बिस्तर से उठ गई और चलने फिरने लगी। महिला के अनुसार उसने अपने डॉक्टर को भगवान से मिलने का सबूत भी दिया। लेकिन उसने यह खुलासा नहीं किया कि वह सबूत क्या था।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप महिला की बातों पर यकीन रखते हैं? अपने जवाब हमें कमेंट कर जरूरबताएं।

Back to top button