बॉलीवुड

जब ‘रामायण’ में रावण बने अरविंद त्रिवेदी को नहीं करने दिए हनुमान के दर्शन, कर दिया था बाहर

एक कलाकार के द्वारा निभाया गया किरदार कुछ इस तरह होना चाहिए कि, उनके दुनिया के जाने के बाद भी वह हमेशा जीवंत बना रहे। ठीक ऐसा ही किरदार है रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का। जी हां.. अरविंद त्रिवेदी असल जिंदगी में अपने नाम से कम बल्कि रावण के किरदार से ज्यादा जाने जाते थे। भले ही अरुण त्रिवेदी आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा निभाया गया रावण का किरदार हमेशा के लिए अमर हो गया।

ऐसे में अरविंद त्रिवेदी के जीवन से जुड़े की चर्चा भी होती रहती है। इनमें से एक हम आपको बताने जा रहे हैं रावण का किरदार निभाने के लिए अरविंद त्रिवेदी के जीवन से जुड़े एक ऐसा किस्सा जॉब उन्हें हनुमान मंदिर में जाने से रोक दिया गया जिससे वह काफी आहत हुए थे।

ramayan

असल जिंदगी में एक्टर को रावण समझते थे दर्शक
गौरतलब है कि, 90 के दशक में दर्शकों के ऊपर रामायण का बहुत क्रेज था। कई घरों में तो ऐसा भी होता था कि रामायण के शुरू होने से पहले आरती उतारी जाती थी। कई लोग रामायण देखने के लिए पहले से ही अपने घरों का काम निपटा कर टीवी के सामने बैठ जाया करते थे और अपने पूरे परिवार के साथ रामायण का आनंद लिया करते थे। ऐसे में रामायण में नजर आने वाले किरदारों को भी दर्शकों के बीच एक अलग पहचान मिली।

ramayan

बता दें, रामायण में मशहूर अभिनेता अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया तो वहीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया। इसके अलावा अरविंद त्रिवेदी रावण के किरदार में नजर आए तो वही अभिनेता सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया। ऐसे में कई बार इन कलाकारों को पब्लिक में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग इन्हें सच में भी भगवान समझ बैठते थे और इनके सामने ठीक भगवान की तरह ही व्यवहार भी करने लगे थे।

ऐसे में एक बार अरविंद त्रिवेदी ने हनुमान के मंदिर में दर्शन करना चाहा तो उन्हें लोगों ने जाने ही नहीं दिया। दरअसल, उस दौरान संकट मोचन मंदिर के प्रमुख पुजारी रेवती बाबा ने उनको देखते ही मना कर दिया था और कहा था कि ‘इन्होंने भगवान राम का बार-बार अपमान किया है। इसलिए मैं इन्हें दर्शन नहीं करने दूंगा।” कहा जाता है कि, इसके बाद अरविंद त्रिवेदी ने पंडित के सामने बार-बार प्रार्थना की लेकिन, फिर भी पुजारी ने उनकी बात नहीं मानी। ऐसे में एक्टर को बिना दर्शन के ही घर वापस लौटना पड़ा।

असल जिंदगी में राम भक्त थे अरविंद त्रिवेदी
अरविंद त्रिवेदी ने बताया था कि, इस घटना के बाद वह काफी आहत हुए थे। उनको ये बात खलने लगी थी कि उन्होंने सीरियल में भगवान राम के लिए अपमानजनक शब्द कहे थे। इसके बाद एक्टर ने अपने घर की दीवारों पर रामायण के दोहे और चौपाइयां लिखवा ली थी। इसके अलावा उन्होंने अपने घर के बाहर ‘श्री राम दरबार’ का बड़ा-सा बोर्ड लगवा लिया था। बता दें, अरविंद त्रिवेदी ने अपने करियर में कई फिल्मों में भी काम किया था। वह सबसे ज्यादा गुजारती फिल्मों के लिए जाने जाने जाते थे।

ramayan

Back to top button