स्वास्थ्य

अगर आपको भी नहीं आती अच्छी नींद तो चिंता करने की बजाय रोजाना करें ये काम

नींद इंसान के जीवन में बहुत ही जरूरी होता है। केवल नींद ही नहीं बल्कि अच्छी नींद बहुत जरुरी है, बिना अच्छी नींद लिए व्यक्ति कोई भी काम अच्छे से नहीं कर सकता है। जब अच्छी नींद ली जाती है तो व्यक्ति अगले दिन पूरी ताजगी महसूस करता है और उसका मन प्रसन्न करता है। इस वजह से वह हर काम में मन लगता है और काम बेहतर होता है। जबकि अगर अच्छी नींद ना ली जाए तो वह कई तरह की समस्याओं से घिर जाता है।

नींद ना आने की वजह से नहीं लगता किसी काम में मन:

कई लोग होते हैं जिन्हें अनिद्रा की शिकायत होती है। उन लोगों को रात को नींद ही नहीं आती है। वह कई रातों तक जागे रहते हैं। इस वजह से उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। इसके लिए व्यक्ति की लाइफ स्टाइल बहुत हद तक जिम्मेदार है। आजकल के आधुनिक दौर में अच्छी नींद ना आने के कई कारण है। हर कोई पुरे दिन काम करने के बाद यह चाहता है कि कब वह घर जाए और घर जाकर थोड़ा आराम करे। रात को वह आपने बिस्तर पर चैन की नींद सोये।

अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ्य की निशानी:

अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ्य की निशानी मनी जाती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि वह थका-थका महसूस करते हैं लेकिन जैसे ही बिस्तर पर जाते हैं, उनकीं नींद उड़ जाती है। रात भर वह उल्लू की तरह जागते रहते हैं। अगले दिन वह थके-थके और सुस्त दिखाई पड़ते हैं। कुछ लोग रात में चैन से सोने के लिए दवाइयों का भी इस्तेमाल करते हैं। जो बहुत ही हानिकारक होता है। आप कुछ आसान उपायों को अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

अच्छी नींद के लिए अपनाएँ यह उपाय:

*- साफ़-सुथरा बिस्तर:

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपका घर कैसा है? फर्क इस बात से पड़ता है कि आपका बिस्तर साफ़ है या नहीं! बिस्तर और कमरे में गंदगी होने की वजह से भी अच्छीं नींद नहीं आती है। कमरे का माहौल अच्छा बनाने के लिए उसमें अपने पसंद की चीजें रखें, जब माहौल अच्छा होगा तो नींद भी अच्छी आएगी।

*- अपनी जीवनशैली में करें बदलाव:

कई बार आपकी कुछ गलत आदतों की वजह से भी आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती है। इसके लिए आपको अपनी आदतों में बदलाव की जरुरत होती है। सुबह या शाम को आप व्यायाम जरुर करें।

*- रात को खाएं हल्का खाना:

रात को ज्यादा खाने से भो नींद नहीं आती है। ज्यादा खाने से पेट में गैस बनने लगती है, इसलिए रात को हल्का खाना खाएं। इससे आप पूरी रात चैन से सो पाएंगे।

*- आँखों को दें आराम:

आज के समय में जिसे देखों वही मोबाइल चलाता रहता है। रात को सोते समय भी कई लोगों के हाथ में मोबाइल होती है, जो नींद के लिए बहुत ही खतरनाक होती है। जीतने आराम की आवश्यकता आपको पड़ती है, उतने की आराम की जरूरत आपकी आँखों को भी है। रात को सोते समय बिस्तर पर मोबाइल के साथ भूलकर भी ना जाएँ।

Back to top button