बॉलीवुड

22 साल की प्रिया प्रकाश ने बिकिनी पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का, दिखाया सेक्सी लुक: Photos

विंक गर्ल के नाम से रातों-रात मशहूर होने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर अक्सर लाइमलाइट में रहती है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश का एक आंख मारने वाला वीडियो इतना वायरल हुआ था कि, इस वीडियो के माध्यम से वह रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी। अब वह साउथ इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुकी है। बता दें, प्रिया प्रकाश वरियर अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती है। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। आइए देखते हैं प्रिया प्रकाश की लेटेस्ट तस्वीरें..

priya prakash

दरअसल, प्रिया प्रकाश वरियर इन दिनों थाईलैंड में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही है। यहीं से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कुछ ग्लैमरस तस्वीरें साझा की जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आई। प्रिया प्रकाश वरियर ने समुद्र किनारे से अपने कुछ बिकनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें उनका अंदाज काफी बोल्ड नजर आया। वहीं फैंस भी उनके सिजलिंग अवतार को पसंद कर रहे हैं।

priya prakash

वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रिया काफी बोल्ड नजर आ रही है। उनका यह अवतार फैंस पर कहर ढा रहा है। बिकनी पहने हुए पानी में खड़ी प्रिया प्रकाश अलग-अलग अंदाज में पोज देती हुई नजर आई।

 

तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने ढेर सारे बीच रिलेटेड इमोजी शेयर किए हैं। प्रिया प्रकाश की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई लोग उन्हें जलपरी कह रहे हैं तो कई लोग उन्हें दिलों की रानी बता रहे हैं।

priya prakash

बता दे प्रिया प्रकाश वरियर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है.। आखरी बार भी उन्होंने अपने कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की थी जिसमें वह अपने बेडरूम में दिखाई दी थी।

priya prakash

प्रिया प्रकाश वरियर केवल 22 साल की है लेकिन इतनी सी उम्र में वह नेशनल क्रश के रूप में मशहूर है। इतना ही नहीं बल्कि वह एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और सिंगर भी है। उन्होंने कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है।

priya prakash

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रिया प्रकाश वरियर ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओरू अदार लव’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म के गाने के एक क्लिप से प्रिया काफी पॉपुलर हुई थी।

priya prakash

इस वीडियो में प्रिया बेहद अलग अंदाज से आंख मारती नजर आ रही थी। इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ। रिपोर्ट की माने तो एक्ट्रेस जल्द ही ‘विष्णु प्रिया’, ‘श्रीदेवी बंगलो’ और ‘कोला’ जैसे फिल्मों में दिखाई देंगी।

Back to top button