बॉलीवुड

आलिया भट्ट के बेबी शॉवर ने जीता सबका दिल, सादगीभरे अवतार में दिखी प्यारी, लगा सितारों का मेला

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इन्जॉय कर रही हैं। 5 अक्टूबर की रात उनके घर बेबी शॉवर रखा गया था। इस दौरान आलिया की गर्ल गैंग और अन्य फिल्मी सितारें मौजूद रहे। अब आलिया की बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। बताया जा रहा है कि इस बेबी शॉवर का इंतजाम आलिया की मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर ने किया था।

बेबी शॉवर में बहुत प्यारी दिखी आलिया

आलिया भट्ट के इस बेबी शॉवर में उनकी बहन शाहीन भट्ट, ननद रिद्धिमा कपूर साहनी, दादी नीला देवी, पिता महेश भट्ट और दोस्त करण जोहर और करिश्मा कपूर जैसे कई सितारें शामिल रहे। इस दौरान रणबीर कपूर भी दिखाई दिए। सभी साथ में बहुत खुश लग रहे थे।

अपने बेबी शॉवर में आलिया बेहद सुंदर लग रही थी। उन्होंने पीले रंग का सूट पहना था। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा था। इस बेबी शॉवर में जीतने भी लोग शामिल हुए सभी बहुत खुश और उत्साहित दिखाई दिए। खासकर नानी और दादी बनने वाली नीतू कपूर और सोनी राजदान से अब और इंतजार नहीं हो रहा है। वे अपने नाती/नातिन, पोते/पोती का मुंह जल्द से जल्द देखना चाहती हैं।

आलिया के बेबी शॉवर की तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। वे भी आलिया और रणबीर के आने वाले बेबी को लेकर उत्साहित हैं। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। ये शादी उनके घर में ही हुई थी। और अब दोनों बेबी शॉवर भी घर पर ही कर रहे हैं।

शादी के दो महीने बाद ही हो गई थी प्रेग्नेंट

आलिया और रणबीर ने अप्रैल में शादी के बाद जून महीने में ही प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। खबरों की माने तो आलिया नवंबर माह में बेबी डिलीवर कर सकती है। अब देखा जाए तो शादी के महज आठ महीनों बाद ही आलिया को बेबी हो जाएगा। इसलिए फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि शायद आलिया शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।

वैसे आलिया और रणबीर के लिए यह साल काफी अच्छा भी रहा है। इस साल उन्हें बेबी आने की खुशी तो है ही, साथ में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं। इस बीच ये भी खबर आई है कि रणबीर कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। शायद वह अपनी प्रेग्नेंट वाइफ और आने वाले बच्चे की देखरेख में पूरा समय देना चाहते हैं।

वैसे आप लोगों को आलिया भट्ट का बेबी शॉवर कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही तस्वीरें पसंद आई तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Back to top button