बॉलीवुड

बर्तन साफ करने के 70 लाख रुपए लेती है अरबाज खान की गर्लफ्रेंड की नौकरानी, सामने आया Video

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहती हैं। वे दिखने में जितनी हॉट हैं उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी उतना ही कमाल का हैं। जॉर्जिया इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वे मजेदार रील्स भी बनाती हैं।

जब नौकरानी ने बर्तन साफ करने के मांगे 70 लाख

हाल ही में जॉर्जिया ने अपनी कामवाली नौकरानी संग एक रील्स बनाई। इसमें नौकरानी ने जॉर्जिया से एक ऐसी डिमांड कर दी जिसे सुन वह दंग रह गई। दरअसल जॉर्जिया अपनी मेड से बर्तन साफ करने के लिए कहती है। लेकिन मेड के नखरे इतने हाई फ़ाई होते हैं कि वह इस काम के लिए पूरे 70 लाख रुपए मांग लेती है।

हाई क्लास लोगों के बीच नौकरानी की बहुत वैल्यू रहती है। वह एक दिन घर ना आए तो उनकी हालत खराब हो जाती है। नौकरानियाँ भी ये बात अच्छे से जानती हैं। इसलिए वे अक्सर अपनी अकड़ में रहती हैं और दिल खोलकर मालकिन के सामने मांग रखती हैं। हालांकि सिर्फ बर्तन धोने के 70 लाख रुपए बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है।

सोशल मीडिया पर फेमस है जॉर्जिया की मेड

वैसे बता दें कि नौकरानी की नौकरानी अल्का सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। जॉर्जिया अक्सर अपनी मेड के साथ फनी रील्स बनाती रहती हैं। इस बार उन्होंने बर्तन साफ करने को लेकर रील्स बनाई। इसमें उन्होंने फिल्म हेरा फेरी के अक्षय कुमार और राजपाल यादव के डायलॉग बर्तन साफ करने की सिचूऐशन से जोड़ दिए।

जॉर्जिया ने इस वीडियो को अपने अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा है ‘पब्लिक की हाई डिमांड पर, अल्का वापस आ गई है।’ दरअसल जॉर्जिया ने जब नौकरानी संग कुछ रील्स बनाई तो उसे फैंस ने बहुत पसंद किया। फिर वह जॉर्जिया से और ऐसी ही रील्स की मांग करने लगे।

पहले भी बना चुकी है मजेदार वीडियो

अब अपने फैंस की मांगों को सुनते हुए जॉर्जिया ने मेड के साथ ये मजेदार वीडियो बना लिया। इसे लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। कुछ ने तो ये भी सलाह दी कि इस नौकरानी को बॉलीवुड में काम मिलना चाहिए। उसने कई बड़ी हीरोइनों से ज्यादा अच्छा अभिनय किया है। अल्का की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ये चीज दिखाती है कि हर वर्ग के लोगों में हुनर होता है। उसे बस सही दिशा देने और निखारने की जरूरत होती है।

बताते चलें कि जॉर्जिया इटली की रहने वाली हैं। वे पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से 2017 में तलाक ले लिया था। इसके बाद से वे अपनी इस हॉट हसीना संग दिखाई देने लगे। दोनों का रिलेशन अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है।

Back to top button