बॉलीवुड

प्रेग्नेंट बिपाशा बसु के चेहरे पर दिखा गजब का नूर, जल्द मिल सकती है Good News : Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है। ‌बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और वह लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। अब इसी बीच उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह येलो ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। इन तस्वीरों में बिपाशा के चेहरे पर गजब का नूर दिखा। वही फैंस भी उनकी खूबसूरती पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

bipasha basu

वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु येलो कलर की ड्रेस पहने हुए बेड पर लेटे हुए नजर आ रही है। इस दौरान वह अपना बेबी भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी। बिपाशा ने कई क्यूट पोज भी दिए। बता दे बिपाशा की यह तस्वीर पति करण सिंह ग्रोवर ने क्लिक की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा कि, “लव योर सेल्फ”।

bipasha basu

हाल ही में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिपाशा बसु जल्दी खुशखबरी दे सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले बिपाशा बसु की गोद भराई हुई थी जिसकी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थी।

फैंस उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान जब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर से पहले बच्चे के बारे में बातचीत की गई तो एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पति करण सिंह ग्रोवर बेटी चाहते हैं।

bipasha basu

बता दे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी। इस कपल की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी जिसके बाद इन दोनों के नजदीकियां बढ़ी और फिर इन्होंने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया। अब बिपाशा शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली है। अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए बिपाशा ने केप्शन में लिखा कि, “एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है।

bipasha basu

ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है।”

bipasha basu

गौरतलब है कि बिपाशा करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी है। इससे पहले उनकी शादी दो टीवी एक्ट्रेसेस से हुई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही उनकी ये दोनों शादियां टूट गई।

Back to top button