राशिफल

Rashifal 4 October: नवरात्रि की नवमी पर इन 6 राशियों पर होगी मां दुर्गा की कृपा, चमकेगी किस्मत

आज नवमी है, नवरात्रि के दिनों में नवमी का खास महत्व होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। हम आपको मंगलवार 4 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 October 2022

durga maa

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी तरह की व्यवसायिक मुकाबले में हार हो सकती है। इस तनाव को अपने पर हावी ना होने दे। धैर्य से अपने कामों के प्रति समर्पित रहे। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे आज बातचीत और संपर्क करने का मौका मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आलस्य के कारण कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं या अधूरे भी रह सकते हैं। कभी-कभी आपका मन मौजी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है । घर में भी पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रूचि बढ़ सकती है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको उनका सपोर्ट भी मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। शुभ कार्यों में हिस्सेदारी बढ़ेगी। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। शाम के समय किसी बात की चिंता हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। अचानक से कोई मुसीबत व समस्या खड़ी हो सकती है। परंतु सूझबूझ और सावधानी से आप इससे उबर भी जाएंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क में रहना आप के लिए मानहानि का कारण बन सकता है। विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। बिजनेस करने वाले लोग सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आज आपको अपने सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत हैं। बिजनेस में भी लाभ की उम्मीद दिख रही है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

काम के सिलसिले में अत्यधिक प्रयास करने पर आंशिक सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में आज आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है। छात्रों को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए आज आप नई योजना बनाएंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार के लोगों के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। रोजगार की दिशा में किया जा रहा सभी प्रयास सार्थक रहेगा। दुर्घटना या चोट से बाधा की संभावना है।

durga maa

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके अच्छे व्यवहार और काम की वजह से आप के उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से चल रही अन-बन आज समाप्त होजाएगी रिश्ते में मधुरता आएंगी। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट्स के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। वाहन या प्रॉपर्टी पर खर्चा हो सकता है। कोई नया कार्य आपके पक्ष में जा सकता है। आज आपको फालतू यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपने व्यवहार से सावधान रहें। आपकी आर्थिक परिस्थिति सुधर जाएगी। आज मेहनत के बल पर आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल होंगे। कोई जरुरी काम पड़ने से दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम कैंसिल करना पडेगा। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। संपर्कों का लाभ प्राप्त होगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शारिरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापस मिल सकता है। लक्ष्य पाने के लिए प्लानिंग करें। विद्यार्थियों को भूलने की समस्या खड़ी हो सकती है। लिखकर अभ्यास करने पर मेहनत करें। हेल्थ को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं। जिन लोगों को किसी काम के परिणाम को लेकर चिंता हो रही थी वो अपने डर से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग सहकर्मी की गलतियों पर अत्यधिक नाराज न हों। हेल्थ को लेकर एलर्जी और हेयर फॉल की समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह से ही दवाएं लें। संभल कर चलने की सलाह है, अपनी गलती से चोट लग सकती है। काम के बोझ और तनाव के कारण आप थोड़ी झुंझलाहट भी महसूस कर सकते हैं। यदि ग्लैमर जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको संभलकर चलना होगा। कुछ कामों में फालतू के खर्चे हो सकते हैं। कारोबारियों को पार्टनरशिप में काम करना लाभप्रद होगा, लेकिन लेनदेन में कोई गलती न होने दें। आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। गलत खानपान की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। प्राकृतिक चीजों को अधिक से अधिक सेवन में लाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप अपने कारोबार में किसी सगे-संबंधियों को हिस्सा न बनाएं। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लंबे समय तक बैठकर काम कर रहे हैं तो गर्दन में दर्द हो सकता है। घर का माहौल बेहद सौहार्द और आनंदपूर्ण माहौल मिलेगा। संभव हो तो अपने करीबियों को उपहार भेंट करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी से धर्म संबंधी बात या मामलों को लेकर बहस हो सकती है। विद्यार्थी लोग अपने पढ़ाई के प्रति किसी भी प्रकार का समझौता ना करें।

आपने Rashifal 4 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button