बॉलीवुड

मिस इंडिया बनने के बाद भी किसी ने नहीं दिया काम, रंग भेदभाव पर छलका मान्या सिंह का दर्द

सलमान खान के विवादित और टीवी दुनिया का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस-16’ का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस शो में शालीन भनोट, सुंबुल तौकीर खान, अंकिता गुप्ता, प्रियंका चौधरी, टीना दत्ता, श्रीजीता डे और अब्दुल रज्जीक जैसे सितारों ने पार्टिसिपेट किया है। इसके अलावा मिस इंडिया रह चुकी मान्या सिंह ने भी बिग बॉस 16 में शिरकत की। ख़ास बात ये है कि, मान्या सिंह ने आते ही सलमान खान का दिल जीत लिया। शो में इंट्री के दौरान मान्या सिंह ने अपने साथ हुए बर्ताव के बारे में भी बात की।

manya singh

मिस इंडिया बनने के बाद भी नहीं मिला काम

फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप रहीं मान्या सिंह बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता ऑटो ड्राइवर है हालाँकि मान्या ने अपने सपनों को पीछे नहीं छोड़ा। जब वह फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने में कामयाब रही तो उनका नाम काफी सुर्ख़ियों में रहा। लेकिन इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई। रंग भेदभाव के कारण लोगों ने उन्हें काम नहीं दिया। बिग बॉस में एंट्री के करने से पहले मान्या सिंह ने अपने साथ हुए बर्ताव को साझा किया जिसे बताते बताते उनकी आँखों में आंसू भी आ गए।

मान्या सिंह ने कहा कि, मिस इंडिया बनने के बाद भी उनके पास काम नहीं है। उनके रंग की वजह से लोग उनको काम देना पसंद नहीं करते। मान्या के मुंह से इस तरह की बातें सुनकर खुद सलमान खान भी हैरान रह गए।  मान्या ने बताया कि, “लोग आज भी उनके डस्की लुक का मजाक बनाते हैं।

लोग उन्हें कहते हैं कि, सांवले रंग की लड़कियां हीरोइन नहीं बन सकतीं।” इस दौरान सलमान खान ने मान्या सिंह का हौसला बढ़ाया। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान ने दावा किया कि जल्द ही मान्या सिंह एक बड़ी स्टार बनने वाली हैं। बता दें इस दौरान फैंस ने भी मान्या सिंह पर प्यार लुटाया।

मुश्किल से 250 रुपए है होती है पिता की कमाई

बता दें, मान्या सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले की रहने वाली है। उनके पिता ओमप्रकाश सिंह मुंबई में ऑटो ड्राइवर हैं। मां मनोरमा देवी मुंबई में टेलर की दुकान चलाती हैं। उनके हर दिन की कमाई केवल 250 से लेकर 300 रुपए होती है। ऐसे में मान्या सिंह ने कई दिक्कतों का सामना किया है।

मान्या ने बताया था कि, “मां ने हमेशा पढ़ाई करने के लिए ही प्रेरित किया। जब उन्हें पता चला कि मैं मिस इंडिया बनना चाहती हूं तो उन्होंने इस रास्ते में आने वाली मुश्किलों के बारे में बताया, लेकिन मैंने इसे पॉजिटिवली लिया और मेहनत करके आज यह मिस इंडिया का खिताब हासिल कर ही लिया।”

हालाँकि कई मुश्किलों के बाद फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनने में कामयाब रही। अब वह बिग बॉस के घर में अपना हुनर दिखाने के लिए आ गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मान्या सिंह बिग बॉस के घर में कितना कमाल कर पाती है।

manya singh

Back to top button