बॉलीवुड

पैसों के लिए जब बुड्ढे की पत्नियां बनी ये हसीनाएं, लोगों को बिलकुल रास नहीं आई ये 5 जोड़ियां

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। किसी ने अपने अफेयर के कारण सुर्खियां बटोरी तो कोई अपने टूटे रिश्ते को लेकर चर्चा में रहा। वहीं ज्यादातर हसीना अपने मैचिंग के हीरो से ही शादी रचाना पसंद करती है, लेकिन कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने विलेन से शादी रचाई है।

इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने ना तो विलेन से शादी की और न ही कोई हीरो इनका हमसफ़र बना। जी हां.. इन अभिनेत्रियों ने अपने पति के रूप में अन्य शख्स को चुना। लेकिन इनकी जोड़ियां ज्यादातर लोगों ने पसंद नहीं की। तो आइए जानते हैं कौन सी है ये अभिनेत्रियां…?

श्रीदेवी और बोनी कपूर

boni kapoor

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड इंडस्ट्री की लेडी अमिताभ बच्चन कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का। श्रीदेवी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही है। गौरतलब है कि श्रीदेवी ने जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी रचाई थी। दरअसल, जब श्रीदेवी ने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में काम किया था।

इस दौरान बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच नजदकियां बढ़ी। वहीं बोनी कपूर शादीशुदा होने के बावजूद श्रीदेवी को चाहने लगे थे। ऐसे में उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक दिया और फिर दोनों ने शादी रचा ली। हालांकि कम ही लोगों को उनकी जोड़ी पसंद आई। लेकिन धीरे-धीरे बोनी कपूर और श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की परफेक्ट जोड़ी बन गई।

भूमिका चावला और भरत ठाकुर

bhumika chawla

फिल्म ‘तेरे नाम’ से रातों-रात चर्चा में आने वाली अभिनेत्री भूमिका चावला ने साल 2007 में भरत ठाकुर से शादी रचाई थी। उनके पति भरत ठाकुर योगा टीचर है और दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन जब भूमिका चावला ने भरत ठाकुर से शादी रचाई तो कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाया। ज्यादातर लोगों को भूमिका और भरत की जोड़ी पसंद नहीं आई थी।

टयूलिप जोशी और विनोद नायक

bhumika chawla

टयूलिप जोशी को आपने कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। इसके अलावा उन्होंने तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। इसी बीच ट्यूलिप ने आर्मी कैप्टन विनोद नायक से शादी रचा ली। ट्यूलिप और विनोद की जोड़ी भी लोगों को कोई खास पसंद नहीं आई थी। हालांकि अब ट्यूलिप फिल्म इंडस्ट्री छोड़ अपने पति के बिजनेस में हाथ बंटाती है।

अनिल थदानी और रवीना टंडन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘मस्त-मस्त गर्ल’ कही जाने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन का अफेयर मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा अजय देवगन के साथ भी उनका नाम जुड़ा था।

bhumika chawla

ऐसे में कहा जा रहा था कि रवीना टंडन किसी हीरो से ही शादी रचाएंगी। लेकिन साल 2004 में उन्होंने बिजनेसमैन और डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थदानी से शादी रचा कर हर किसी को चौंका दिया था। बता दें आज रवीना अपने परिवार में काफी खुश है। उनके दो बच्चे हैं जो काफी पॉपुलर भी है। इसके अलावा उन्होंने दो बेटियों पूजा और छाया को गोद लिया हुआ है।

जूही चावला और जय मेहता

juhi chawala

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा जूही चावला ने एक समय पर इंडस्ट्री में राज किया है। जूही आमिर खान, सलमान से लेकर शाहरुख तक हर बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी है। बता दे जूही चावला ने बॉलीवुड दुनिया से बाहर मशहूर बिजनेसमैन जय मेहता के साथ शादी रचाई। जय मेहता और जूही चावला की उम्र में करीब 7 साल का फर्क है।  कई लोगों को जूही और जय मेहता की जोड़ी बिल्कुल पसंद नहीं आई। हालांकि जूही चावला अपने परिवार संग खुशहाल जीवन जी रही है। उनके दो बच्चे हैं।

Back to top button