राशिफल

Rashifal 2 October: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि 3 राशियों की सभी मनोकामनाएं करेगी पूरी

आज शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि है। नवरात्रि में सातवें दिन महासप्तमी पड़ती है। इस दिन मां दुर्गा की सातवीं स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। हम आपको रविवार 2 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 October 2022

maa durga

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप बातचीत में सन्तुलित रहें। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको आज अपने कार्य क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। कोई भी जोखिम भरा काम न करें। निजी जीवन की समस्याओं को भी सुलझाने के लिए आज आप समय देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहें, जिससे परेशानी कम होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने की संभावना रहेगी। गलतफहमियाें के कारण परेशान हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज उचित विचार के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। नई शुरुआत करने में भी आपको सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। दूर स्थान या विदेश से आपके लिए कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। गरीब को मिष्ठान का दान करें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। मनपसंद खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में समय अच्छा कहा जा सकता है। आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आयेगा। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर करेंगे। आज आपको परिवार की उलझनों को सुलझाने में किसी खास रिश्तेदार की मदद मिलेगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। धन संबंधी समस्या का हल होगा। आपका एनर्जी लेवल बढ़ सकता है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। बातचीत के समय लोगों के बीच किसी की भी आलोचना या निंदा ना करें इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। अपना मनोबल बनाए रखें। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार की वजह से परेशान रहेंगे। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। आत्‍मसंयत रहने का प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, इससे आपके काम में कोई चुनौती बड़ी नहीं लगेगी और आप अच्छा काम करेंगे। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। विद्यार्थी आज अपने पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करेंगे। ड्राई फ्रूट्स का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात आपको आनंदित करेंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। कार्य के सिलसिले से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। भविष्य की योजना बना सकेंगे। कोई नई रिलेशनशिप शुरू हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे। आज आप पूरे दिन खुशमिजाज रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। आप आप किसी ट्रेडिशनल वास्तु की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगो द्वारा दिए गए नवीन विचार आपके काम में सहयोग करेंगे। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। आप नौकरी बदलने पर भी विचार कर सकते हैं। आय के लिए आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आपकी वाणी में मधुरता होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज के दिन शाम के समय घर में पार्टी का माहौल बन सकता है और संभव है कि परिवार के लोगों के साथ बाहर घूमने जाएं। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। एकाग्रता रखने में आपको समस्या महसूस हो सकती है। आप जोखिम भरे निवेश करने से बचें। आज के दिन आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ प्रेम में भी सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कहीं से अचानक धन लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक संदर्भ में लाभकारी विकास संभव है, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। अचानक से छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा जिस भी संबंध में होगी उस कार्य में सफलता मिलने की आपको उम्मीद है। आज के दिन आप परिवार के लोगों के साथ भी अच्छा समय बिता पाएंगे। सभी प्रकार की चुनौतियों को पार करते हुए आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले पैसों के मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से ऊंचाई पर कार्य करते समय अलर्ट रहें, गिर कर चोट-चपेट लगने की आशंका है। परिवार के साथ घर में पाठ-पूजा का आयोजन बनाएंगे। किसी मामले पर जरूरत से ज्यादा जिद न करें। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। वाणी में हल्के हंसी-मजाक करने से बचें। पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको तनाव दे सकता है। जोश में आकर कोई जोखिम न लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यापारियों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ससुराल में मान सम्मान मिलेगा। आज के दिन प्रसन्नता का लेवल नकारात्मक विचारों को निष्फल कर सकता है, ऐसे में हंसी-मजाक और व्यवहार में हल्कापन रखें। रियल स्टेट से लाभान्वित होंगे। नए कार्यों को हाथ में लेने में सक्षम होंगे। आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को ध्यान रखते हुए, सभी के साथ मोल-जोल बढ़ाएं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। आज के दिन प्लानिंग की ओर ध्यान दें। दिमाग में कई प्रकार के विचारों का प्रवाह होगा, जोकि आपको कंफ्यूज भी कर सकता है, ऐसे में गुरु के सानिध्य में रहना चाहिए। अपने कामों के लिए आपने जो प्लानिंग की है उसमें बार-बार न बदलाव न करें। किसी नए मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

आपने Rashifal 2 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button