बॉलीवुड

नवरात्रि में गरबा खेलती नजर आई नीता अंबानी, दिखा डांस और सुंदरता का अद्भुत संगम, देखें Video

इन दिनों देशभर में नवरात्रि की धूम मची हुई है। हर कोई माता रानी की भक्ति में लीन है। मां को खुश करने के लिए भक्त जन उनके सामने गरबा भी करते हैं। गरबा एक ऐसी चीज है जिसका शौक कई लोगों को होता है। खासकर महिलाओं में इसका भारी क्रेज देखा जाता है। सिर्फ आमजन ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्स भी गरबा खेलना पसंद करते हैं। अब नीता अंबानी को ही देख लीजिए।

साड़ी पहनकर गरबा खेलती दिखी नीता अंबानी

नीता अंबानी भारत के अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बीवी हैं। जहां मुकेश अपने काम और बिजनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं तो वहीं नीता अपने फैशन, स्टाइल और पब्लिक अपीरियन्स को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। नीता अंबानी एक गुजराती परिवार से आती हैं। इसलिए गरबा और उनका गहरा नाता है। मुंबई में आने के बाद भी उनका गरबा करने का शौक गया नहीं है।

नवरात्रि के पावन दिनों में गरबे के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नीता अंबानी का गरबा करने का एक वीडियो भी इन दिनों बड़ा छाया हुआ है। हालांकि ये वीडियो इस वर्ष का नहीं बल्कि पुराना है। इस वीडियो में नीता अंबानी कुछ महिलाओं के साथ स्टेज पर हाथ से गरबा खेलती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। वे इसमें बेहद सुंदर लग रही हैं।

डांस से है पुराना नाता

नीता अंबानी गरबे के सभी स्टेप्स बहुत अच्छे से करती हैं। उन्हें देख दिल को सुकून मिलता है। मन करता है उन्हें बार-बार देखते ही जाएं। वैसे बता दें कि नीता अंबानी एक प्रोफेशनल कथक डांसर भी रह चुकी हैं। उनकी नृत्य कला से इंप्रेस होकर ही धीरुभाई और कोकिलाबेन अंबानी ने उन्हें मुकेश की पत्नी और अपनी बहू के रूप में चुना था।

नीता अंबानी को गरबा करता देख लोग बड़े खुश हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में उनके तारीफ़ों की झड़ियां लग रही है। एक यूजर ने कहा ‘बहुत ही सुंदर प्रस्तुति।’ फिर दूसरे ने कहा ‘इतनी अमीर होकर भी अपने संस्कार नहीं भूली। बहुत खूब।’ एक और कहता है ‘नीता अंबानी इस साड़ी में बड़ी सुंदर लग रही है। भगवान इन्हें ऐसे ही खुश रखे।’ बस इसी तरह और भी कई कमेंट्स तारीफ में आने लगे।

यहां देखें नीता अंबानी का गरबा

वैसे आप लोगों को नीता अंबानी का यह गरबा कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। जाते जाते नीता अंबानी का एक और डांस वीडियो देखते जाएं। इसे देख आप भी कहेंगे कि मुकेश अंबानी की बीवी तो बड़ी टेलेंटेड है।

यहां देखें नीता अंबानी की एक और गरबा परफॉरमेंस

Back to top button
?>