बॉलीवुड

एक भी बॉलीवुड फिल्म नहीं की, फिर भी करोड़ों कमाती है शहनाज गिल, यहां से आता है पैसा

शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill) ये नाम आप कई बार सुन चुके हैं। वे इन दिनों मनोरंजन की दुनिया में जाना पचाना नाम बन चुकी हैं। सलमान खान ने तो बिग बॉस में उन्हें ‘पंजाब की कटरीना’ नाम दिया था। शहनाज बिग बॉस 13 का हिस्सा रही थी। वह ये शो तो नहीं जीत पाई लेकिन अपने क्यूट अंदाज से करोड़ों लोगों का दिल जरूर जीत लिया।

बिग बॉस से घर-घर फेमस हुई थी शहनाज

बिग बॉस में आने से पहले शहनाज पंजाब में रहकर मॉडलिंग और सिंगिंग किया करती थी। वे कुछ पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई थी। लेकिन उन्हें असली फेम बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद ही मिली। यहां उनकी जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला संग काफी पसंद की गई। वहीं शहनाज का कॉमिक अंदाज लोगों को बड़ा भाया।

बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी शहनाज ने लोगों का मनोरंजन करना जारी रखा। वह कभी रियलिटी शो में नजर आई तो कभी उनका म्यूजिक वीडियो सामने आया। उन्हें बिग बॉस से निकलने के बाद ‘होसला रख’ नाम की पंजाबी फिल्म भी मिली। वर्तमान में शहनाज इंडस्ट्री की टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हैं। उनकी कुल संपत्ति भी करोड़ों में है।

ऐसा था शुरुआती करियर

बिग बॉस में आने से पहले शहनाज पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थी। उन्होंने साल 2015 में गुरविंदर बरार के गाने ‘शिव दी किताब’ से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें लोकप्रियता कंवर चहल की ‘माझे दी हटी’ से मिली। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियोज में दिखाई दीं। उन्होंने बहुत सी मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।

इसके बाद 2019 में शहनाज ने फिल्म ‘काला शाह काला’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। इसमें उनके साथ बिन्नू ढिल्लों और सरगुन मेहता भी थे। इसके अलावा शहनाज बतौर गायिका भी काफी एक्टिव रहीं। बिग बॉस के बाद शहनाज की किस्मत काफी पलट गई। फिर वह सोशल मीडिया पर छाने लगी। अब इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।

कुल संपत्ति और फीस

shehnaaz gill

आपको जान हैरानी होगी कि शहनाज एक इंस्टाग्राम पोस्ट करने के 8 से 10 लाख रुपए तक लेती हैं। वह टीवी, फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड का प्रमोशन कर बहुत कमाती हैं। शहनाज को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक है। उनके पास दो करोड़ रुपये की Mercedes-Benz S-Class, 1.2 करोड़ रुपये की Jaguar XJ और 65 लाख रुपये की Range Rover कार है।

बहुत कम समय में शहनाज ने अपने लिए अच्छा खासा पैसा कमा लिया है। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो ये लगभग 30 करोड़ रुपए है। शहनाज की बिग बॉस में सलमान खान से भी बहुत बनती थी। इसलिए वह सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ में भी नजर आएगी। हालांकि फिल्म में उनका लीड रोल नहीं होगा।

Back to top button