बॉलीवुड

क्यों लड़कों की तरह रहती हैं फाल्गुनी पाठक? 53 की उम्र में भी है इस वजह से है कुंवारी

‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए,’ ‘चूड़ी जो खनकी हाथों में’ और ‘मैंने पायल है छनकाई’ जैसे शानदार गीतों को अपनी आवाज देने वाली मशहूर गायिका फाल्गुनी पाठक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 90 के दशक में फाल्गुनी पाठक ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है और आज भी फैंस उनके गाने सुनना पसंद करते हैं।

falguni pathak

फाल्गुनी पाठक का गाना ‘मैंने पायल है छनकाई’ का हाल ही में रिमिक्स रिलीज हुआ जिसमें नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। लेकिन फैंस ने इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है। ऐसे में फाल्गुनी पाठक भी भड़कती हुई नजर आई। यही वजह है कि फाल्गुनी पाठक काफी सुर्खियों में चल रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं फाल्गुनी पाठक के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिन्हें कम ही लोग जानते हैं..

पहली परफॉर्मेंस पर पिता ने की थी पिटाई

12 मार्च 1976 को जन्मी फाल्गुनी पाठक ने मुंबई के कॉलेज से बीकॉम किया। वह सिंगर होने के साथ-साथ परफॉर्मर आर्टिस्ट और कंपोजर भी है। फाल्गुनी पाठक ने साल 1987 में अपने करियर की शुरुआत की। बता दें फाल्गुनी केवल 9 साल की थी तब उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। लेकिन जब उन्होंने अपना पहला गाना गाया था उनके पिता ने उनकी पिटाई कर दी थी।

falguni pathak

इसके बाद फाल्गुनी पाठक का पहला एल्बम साल 1998 में रिलीज हुआ था। फिर वह एक बड़ी सिंगर बन कर उभरी। बता दे फाल्गुनी पाठक ने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। इसके अलावा वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘कॉमेडी नाइट्स’, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे शो में भी नजर आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो फाल्गुनी एक शो के लिए 20 से 25 लाख रुपये फीस लेती हैं।

falguni pathak

53 की उम्र में भी फाल्गुनी ने नहीं की शादी

बता दें, फाल्गुनी पाठक 53 की उम्र में भी कुंवारी है। हालाँकि फाल्गुनी के शादी न करने की असल वजह कोई नहीं जानता। वह लड़कों जैसे रहना पसंद करती है। इसका कारण उन्होंने बताया था कि चार बेटियों के जन्म के बाद उनके पिता को लगा था उनके घर बेटा का जन्म होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में फाल्गुनी पाठक ने लड़कों की तरह रहना शुरू कर दिया। बता दें फाल्गुनी पाठक को नवरात्रि जैसे त्योहारों में परफॉर्म करने के लिए खूब इनवाइट किया जाता है।

falguni pathak

एक रिपोर्ट की माने तो अगस्त 2013 में फाल्गुनी पाठक ने केवल नवरात्रि फेस्टिवल से 2 करोड़ रुपये कमाए थे। कहा जाता है कि, उन्हें एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के लिए गाने और परफॉर्म करने के लिए हर दिन के 70 लाख रुपए दिए गए थे। बता दें फाल्गुनी पाठक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती है। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

falguni pathak

Back to top button
?>