बॉलीवुड

पति को धोखा देकर पराये मर्दों संग इश्क लड़ाती रही ये 5 अभिनेत्रियां, मलाइका का नाम भी है शामिल

बॉलीवुड सेलेब्स की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। चाहे उनकी शादी की बात हो, तलाक हो या अफेयर फैंस से कुछ नहीं छिपता है। बॉलीवुड में कई बार एक्सट्रा मैरिटल अफेयर भी देखने को मिले है। ऐसी कई हसीनाएं रही है जिन्होंने अपने पति के होते हुए गैर मर्द से इश्क लड़ाया।

पति को धोखा देने के चलते इन हसीनाओं की शादीशुदा जिंदगी में उथल पुथल मच गई और उन्हें आखिरकार अपने पति से तलाक लेना पड़ा या उनका पति संग रिश्ता बिगड़ गया। आइए आज आपको बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

मलाइका अरोरा

malaika arora

इस सूची में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोरा का नाम सबसे पहले आता है। मलाइका ने साल 1993 में अभिनेता अरबाज खान से पहली मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों कलाकारों ने एक दूजे को डेट किया था। पांच साल की डेटिंग के बाद कपल ने साल 1998 में शादी रचा ली थी हालांकि दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया था।

malaika arora and arjun kapoor

बताया जाता है कि दोनों का तलाक अभिनेता अर्जुन कपूर के कारण हुआ था। क्योंकि तलाक के बाद से ही मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। कहा तो यह भी जाता है कि अर्जुन और मलाइका का चक्कर मलाइका के तलाक से पहले ही चल रहा था और इसी वजह से अर्जुन एवं मलाइका का तलाक हुआ था। अर्जुन और मलाइका की डेटिंग को पांच साल से ज्यादा समय हो गया है।

संजीदा शेख

संजीदा शेख टीवी की जानी-मानी और खूबसूरत अदाकारा हैं। 37 वर्षीय संजीदा शेख ने साल 2012 में टीवी अभिनेता आमिर अली से शादी की थी। लेकिन शादी के 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। साल 2021 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे।

sanjeeda sheikh and harshvardhan rane

दोनों के तलाक का कारण अभिनेता हर्षवर्धन राणे को माना जाता है। क्योंकि बताया जाता है कि हर्षवर्धन संग संजीदा का अफेयर चल रहा था। मीडिया रपोर्टस की माने तो संजीदा शेख और हर्षवर्धन एक दूजे के करीब फिल्म ‘तैश’ की शूटिंग के दौरान आए थे।

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ टीवी की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। दीपिका कक्कड़ ने टीवी शो ‘ससुराल सिमर’ का से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। दीपिका दो शादी कर चुकी है। उनकी पहली शादी रौनक मेहता से साल 2011 में हुई थी और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।

dipika kakar

फिर दीपिका ने दूसरी शादी साल 2018 में अपने सह कलाकार शोएब इब्राहिम से की थी। दोनों की शादी को चार साल हो चुके हैं। दीपिका पर भी एक्स्ट्रा मैरिटल जैसे आरोप लग चुके है।

निशा रावल

nisha rawal

टीवी अभिनेत्री निशा रावल और अभिनेता करण मेहरा का रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा है। निशा पर पति करण ने आरोप लगाया था कि निशा का अफेयर उन्हीं के मुंह बोले भाई रितेश सेतिया के साथ था।

काम्या पंजाबी

kamya punjabi

टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी पर आरोप लगा था कि संजय दत्त के कजन और एक्टर निमाई बाली संग वे रिश्ते में है। यह आरोप उनके पति बंटी नेगी ने लगाया था। बाद में बंटी और काम्या का तलाक हो गया था।

Back to top button