बॉलीवुड

फिल्मों में सिक्का नहीं जमा पाया कपूर खानदान का ये बेटा, शादी के 2 साल बाद ही पत्नी ने भी छोड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान का दबदबा है। इस परिवार से राज कपूर से लेकर रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर और हाल ही में नई बहू आई आलिया भट्ट कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम रखते हैं। इन्होंने खुद की मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया। इन्हीं में से एक राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर भी कई फिल्मों में नजर आ चुके थे। लेकिन वह अभिनेता के तौर पर नहीं बल्कि कपूर परिवार के बेटे के तौर पर ज्यादा जाने जाते थे। आइए जानते हैं राजीव कपूर की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

rajiv kapoor

13 फ़िल्में की जिसमें 12 फ्लॉप रही
बता दें, राजीव कपूर ने भी अपने दादा, पिता और भाइयों की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत की। लेकिन वह वो सफलता हासिल नहीं कर पाए जो ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने की। राजीव कपूर ने साल 1983 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘एक जान है हम’ से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उन्हें ‘राम तेरी गंगा मैली’ से थोड़ी पहचान हासिल हुई।

rajiv kapoor

इस फिल्म में गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मंदाकिनी नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसके बाद राजीव कपूर ने अपने करियर में करीब 13 फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी 12 फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही। राजीव कपूर का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब उन्होंने अपने पिता राज कपूर पर ही आरोप लगाया कि पिता ने उन्हें सही तरीके से लॉन्च नहीं किया।

rajiv kapoor

rajiv kapoor

दरअसल, ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म केवल राज कपूर के डायरेक्शन और मंदाकिनी के लिए जानी जाती है। बता दें, फिल्म में मंदाकिनी का रोल इतना मजबूत था कि कोई राजीव का रोल याद ही नहीं कर पाए। ‘राम तेरी गंगा मैली’ के हिट होने से मंदाकिनी बड़ी स्टार बन गई लेकिन राजीव कपूर को कोई फायदा नहीं मिला। ऐसे में कहा जाता है कि, राजीव और राज कपूर के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो गई थी। हालाँकि जल्दी दोनों बाप बेटे की रिश्ते की कड़वाहट मिट भी चुकी थी।

raj kapoor

2 साल के भीतर टूट चुकी थी शादी
इसके बाद राजीव कपूर ने साल 2001 में आरती सभरवाल के साथ शादी रचा ली। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी भी ज्यादा अच्छे से नहीं रही। शादी के 2 साल बाद ही आरती और उनका तलाक हो गया। आरती सभरवाल से अलग होने के बाद राजीव ने कभी भी किसी के साथ अपना घर नहीं बसाया और ना ही कोई दूसरी शादी की।

इसके बाद राजीव कपूर ज्यादातर अपने दोनों भाई रणधीर और ऋषि कपूर के साथ ही नजर आते थे। ऋषि कपूर अपने भाई राजीव कपूर के बहुत करीब थे। जब उनका निधन हो गया तो ऋषि कपूर बुरी तरह टूट गए थे। बता दे राजीव कपूर हार्ट अटैक के कारण इस दुनिया को अलविदा कह गए।

rajiv kapoor

Back to top button