बॉलीवुड

पहली बार हर्षद चोपड़ा संग अफेयर पर बोली जेनिफर विंगेट, रिलेशनशिप पर किया खुलासा

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जेनिफर विंगेट ने खुद की मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। टीवी की दुनिया में तो उन्होंने कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया और उन्होंने हर एक किरदार के साथ बखूबी न्याय भी किए। टीवी सीरियल बेहद” से लेकर बेपनाह” तक में जेनिफर को खूब पसंद किया गया।

बता दें, बेपनाह में जेनिफर के साथ मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा नजर आए थे जिसमें दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त थी। सीरियल में काम करने के बाद जेनिफर हर्षद चोपड़ा की डेट करने की बात सामने आई थी। अब ऐसे में जेनिफर ने इस पर खुलकर बात की है और बताया कि वह हर्षद चोपड़ा के बारे में क्या सोचती है?

हर्षद चोपड़ा को डेट कर रही हैं जेनिफर?
बता दें, जेनिफर विंगेट ने सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में एक अहम किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने सरस्वतीचंद्र” टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन बेहद के जरिए उन्होंने खूब पॉपुलरटी लूटी। इसके बाद वह आई जाने-माने अभिनेता हर्षद चोपड़ा के साथ। इन दोनों ने सीरियल ”बेपनाह” में काम किया था और इनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

jennifer winget

ऐसे में लोग कयास लगाने लगे थे कि हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट एक दूसरे को डेट करने लगे हैं। लोगों का मानना था कि, यह दोनों सीक्रेट तरीके से एक-दूसरे को डेट करना चाहते हैं। इस मामले में उस दौरान जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा चुप रहे थे लेकिन अब एक्ट्रेस ने सच्चाई बताई है।

jennifer winget

हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान जब जेनिफर विंगेट से पूछा कि वह अपने को-स्टार और एक्टर हर्षद चोपड़ा के बारे में क्या सोचती है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “वह बहुत ही समझदार इंसान हैं, लेकिन जब उन्हें कोई सीन शूट करना होता है तो वह उस चीज को लेकर, अपनी तैयारियों को लेकर बहुत ही ज्यादा गंभीर हो जाते हैं। लेकिन इसके अलावा वह बहुत ही साधारण और मजेदार इंसान हैं। शॉर्ट में कहूं तो हर्षद चोपड़ा बहुत ही सिंपल और सेंसिबल हैं।” बता दें, सीरियल बेपनाह में जेनिफर जोया के किरदार में नजर आई थी तो वही हर्षद आदित्य के किरदार में नजर आए थे।

jennifer winget

शादीशुदा है जेनिफर
गौरतलब है कि जेनिफर विंगेट शादीशुदा है। उनकी शादी मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। हालांकि जल्दी ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। बता दे करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने टीवी सीरियल “दिल मिल गए” में काम किया था और यहीं से दोनों का प्यार चढ़ा। लेकिन शादी के बाद इनका रिश्ता कामयाब नहीं हो पाया और यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

jennifer winget

इन दिनों जेनिफर अपने करियर में धमाका कर रही है तो वहीं करण सिंह ग्रोवर ने मशहूर ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी रचा ली. अब वह पिता भी बनने वाले हैं।

Back to top button