अध्यात्म

नवरात्रि में दुख और तकलीफों को न्योता देती हैं ये 6 चीजें, इन्हें तुरंत घर से निकाल फेंकें

हिंदू धर्म में नवरात्रि का पावन पर्व खूब धूमधाम से मनाया जाता है। 9 दिनों का यह पर्व हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 26 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक रहेगी। कहते हैं इन दिनों यदि भक्त माता रानी को प्रसन्न कर दें तो उनकी हर मुराद पूरी होती है। नवरात्रि में कुछ खास चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी नाराज हो जाती हैं। इसलिए मां की कृपा चाहिए तो नवरात्रि के पहले इन चीजों को तुरंत घर से बाहर निकाल दें।

फटे-पुराने जूते

नवरात्रि में घर के अंदर फटे और पुराने जूते नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह ये है कि ये चीजें नेगेटिव एनर्जी बढ़ाती हैं। इसी तरह घर में टूटे-फूटे बर्तन रखने से भी परहेज करना चाहिए। इससे आपके घर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाएगी। और जहां अधिक नकारात्मकता होती है वहां माता रानी आना पसंद नहीं करती है। फिर आप उनके आशीर्वाद से वंचित रह जाते हैं।

प्याज-लहसुन

नवरात्रि के 9 दिन काफी पवित्र माने जाते हैं। इन दिनों सुबह शाम माता रानी की पूजा होती है। ऐसे में इन 9 दिनों तक आपको सिर्फ सात्विक भोजन ही करना चाहिए। यानि लहसुन-प्याज जैसी चीजों का सेवन इन 9 दिनों तक नहीं होना चाहिए। ये तामसिक भोजन होते हैं। कहते हैं कि तामसिक खाना इंसान को अधिक गुस्सा दिलाता है, वह नेगेटिव हो जाता है। जबकि पूजा के दौरान आपका मन शुद्ध होना चाहिए।

शराब-नॉनवेज

नवरात्रि में मांस और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। ये चीजें आपके घर नहीं आनी चाहिए। यहां तक कि आपको बाहर भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए। माता रानी को ये सारी चीजें बिल्कुल पसंद नहीं होती है। यदि आप इन चीजों का सेवन कर माता रानी की पूजा करते हैं तो वह बहुत नाराज होती हैं। फिर आपके जीवन में दुख और तकलीफें दस्तक देती हैं।

बंद घड़ी

वास्तु शास्र की माने तो नवरात्रि में बंद घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। वहीं घर में जो भी खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान हैं उन्हें भी ठीक करवा लेना चाहिए। या फिर ऐसे खराब सामान को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। ये बंद और खराब चीजें घर में नेगेटिविटी और गरीबी लाते हैं।

बेकार खाना

नवरात्रि में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। इसलिए रात के बचे हुए या खराब खाने तो किचन में नहीं रखना चाहिए। इससे आने वाली दुर्गंध मां दुर्गा को पसंद नहीं होती है। वह इससे नाराज हो जाती हैं। फिर आपके जीवन में कई परेशानियाँ आती हैं।

खंडित मूर्तियां

घर में खंडित या टूटी हुई मूर्तियां रखना अशुभ माना जाता है। फिर नवरात्रि में तो इन्हें बिल्कुल भी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसी खंडित मूर्तियां आपके दुर्भाग्य की वजह बनती हैं। यह घर में हो तो इन्हें तुरंत नदी या तालाब में विसर्जित कर देना चाहिए।

Back to top button