बॉलीवुड

बाबुल का घर छोड़ते समय इन एक्ट्रेस ने बहाए खूब आंसू, लिपट-लिपटकर नॉन-स्टॉप रोई, देखें विदाई Pics

शादी के बाद विदाई ऐसी रस्म होती है जिसमें हर किसी की आंखें नम हो जाती है। इस दौरान दुल्हन अपने बाबुल का घर छोड़कर ससुराल जाती है। आप ने टीवी सिरियल्स में कई अभिनेत्रियों को विदाई में आंसू बहाते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑनस्क्रीन आंसू बहाने वाली ये हसीनाएं अपनी रियल शादी में भी फूट-फूटकर रोई थी। तो चलिए टीवी एक्ट्रेस की विदाई की कुछ झलकियां देखते हैं।

मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh)

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहिना कुमारी सिंह ने 2019 में सुयश रावत से शादी की थी। उनकी शादी एकदम शादी स्टाइल में हुई थी। शादी में मोहिना बड़ी खुश दिख रही थी। हालांकि जब उनकी विदाई का समय आया तो वह अपने परिवार के सदस्यों से लिपट-लिपटकर आंसू बहाने लगी थी।

मौनी रॉय (Mouni Roy)

टीवी की ‘नागिन’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि अपनी शादी में वे भी बड़ी भावुक हो गई थी। उनका दिल पिघल गया था और आंखों से आंसू टपक रहे थे। उनकी आंसू पोछते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मौनी ने 2022 में सूरज नमबियार से शादी रचाई थी।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

‘ये है मोहब्बत’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी भी अपनी शादी में खूब रोई थी। विदाई के दौरान वे बड़ी भावुक हो गई थी। उनके जाने से मायके वाले बड़े दुखी हो गए थे। बता दें कि दिव्यांका ने 2016 में विवेक दहिया से शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आई थी।

गौहर खान (Gauahar Khan)

बिग बॉस फेम गौहर खान ने 2020 में जैद दरबार से निकाह किया था। अपने निकाह में वह पिता के गले लगकर भावुक हो गई थी। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी छाई थी। बता दें कि जैद उम्र में गौहर से काफी छोटे भी हैं।

शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza)

‘ये हैं मोहब्बतें फेम’ शिरीन मिर्जा ने हसन सरताज से निकाह किया था। अपनी शादी में विदाई के दौरान शिरीन बड़ी इमोशनल हो गई थी। उन्हें अपने घर से विदा होने का बड़ा दुख हुआ था। उनकी यह मायूसी कैमरे में कैद हो गई थी।

नीति टेलर (Niti Taylor)

कैसी है ये यारियाँ और इश्कबाज जैसे सिरियल्स का हिस्सा रह चुकी टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर को भी हम अपनी विदाई में भावुक होते देख चुके हैं। वह इस दौरान अपने पिता से लिपटकर दुखी हो गई थी। उन्होंने 2020 में प्रशिक्षित बावा से शादी की थी।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)

‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम ऐश्वर्या शर्मा ने 2021 में नील भट्ट से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इनमें वह अपने मम्मी-पापा को गले लगकर भावुक होती नजर आई थी।

Back to top button