अध्यात्म

नवरात्रि में ये 4 पौधे लगाना होता है शुभ, घर आती है मां लक्ष्मी, सालभर नहीं होती पैसों की कमी

नवरात्रि, हिंदू धर्म के सभी पवित्र त्यौहारों में से एक है। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रही है। यह 5 अक्टूबर बुधवार तक चलेगी। ऐसे में इन 9 दिनों तक हर कोई माता रानी को प्रसन्न करने में लगा रहता है। कहते हैं नवरात्रि में कोई भी मांगलिक या नया कार्य करना शुभ होता है। ऐसे में यदि आप अपने घर कुछ खास पौधे लगाएं तो आपको बहुत लाभ होगा।

navratri 2022

केला

हिंदू धर्म में केला और उसका पौधा काफी शुभ माना गया है। भगवान के प्रसाद में भी केले का इस्तेमाल होता है। वहीं पूजा पाठ में हम केले के पत्ते का उपयोग करते हैं। मान्यताओं के अनुसार केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए यदि इसे नवरात्रि के दिनों में घर के अंदर लगाया जाए तो माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है। फिर आप आर्थिक रूप से मजबूत बन जाते हैं। केले के पौधे में हर गुरुवार दूध और पानी मिलाकर डालना चाहिए। इससे जीवन में सुख और संपन्नता आती है।

हारऋंगार

हारऋंगार का पौधा भी नवरात्रि में लगाना लाभकारी होता है। ये आपको कई शुभ फल प्रदान करता है। इस पौधे को नवरात्रि में घर लाने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं हल होती है। वहीं जिस जातक की शादी नहीं हो रही है उसे पूरे नौ दिनों तक इस पौधे में लाल रंग के वस्त्र पहनकर सुबह पानी देना चाहिए। इसके अलावा ये पौधा आपको धन लाभ भी देता है।

तुलसी

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म कितना पवित्र है ये आप अच्छे से जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका खास महत्व होता है। कहते हैं इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसे नवरात्रि में लगाने से मां लक्ष्मी खुश होती है। आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाती है। इससे आपकी पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो जाती है। घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

शंख पुष्पी

शंख पुष्पी का पौधा अधिकतर जड़ी बूटियों के लिए इस्तेमाल होता है। इसे मैजिकल हर्ब भी कहा जाता है। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि इसका आधायत्मिक महत्व भी बहुत होता है। इसे घर में लगाना शुभ होता है। खासकर यदि आप इसे नवरात्रि के दिनों में लगाएं तो मां दुर्गा प्रसन्न होती है।

इस पौधे से आपके घर धन की कोई कमी नहीं रहती है। पैसा चारों ओर से बरसने लगता है। जब आप इस पौधे को नवरात्रि में घर लाएं तो इसकी जड़ का एक टुकड़ा चांदी के बॉक्स में रख लें। इससे आपकी धन से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाएगी।

Back to top button