बॉलीवुड

‘तू पकंज त्रिपाठी के पैर की जूती भी नहींं’ पंकज त्रिपाठी का मजाक उड़ाना रणवीर को पड़ा महंगा

गुटखा चबाते हुए पंकज त्रिपाठी का मजाक उड़ा रहे थे रणवीर

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा एनर्जी से भरे रहते हैं। उनका सिर्फ ड्रेसिंग सेंस ही नहीं बल्कि कॉमेडी का अंदाज भी कई बार अजीब हो जाता है। वे हमेशा खुद को कूल और फनी दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनकी ये कॉमेडी कभी-कभी उन्हें महंगी पड़ जाती है। जैसे 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की एक घटना ही ले लीजिए। यहां रणवीर अवार्ड शो होस्ट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सम्मानिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लेकर ऐसी हरकत कर दी कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

पंकज की नकल उतारना रणवीर को पड़ा महंगा

दरअसल रणवीर सिंह को 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का खिताब मिला। वहीं अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को मिमी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। हालांकि वे अवॉर्ड लेने के लिए फ़ंक्शन में मौजूद नहीं थे। ऐसे में शो के होस्ट रणवीर ने कहा कि यदि पंकज त्रिपाठी अवॉर्ड लेने आते तो कुछ ऐसा करते। इसके बाद रणवीर पंकज की नकल उतारने लगे।

pankaj tripathi wife

रणवीर, पंकज त्रिपाठी का रोल प्ले करते हुए अवॉर्ड लेते हैं। वह मुंह में गुटखा चबाने की एक्टिंग करते हैं और सिर हिलाते रहते हैं। उनका यह मजाक देख अवार्ड फ़ंक्शन में मौजूद लोग हंसने लगते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों को रणवीर की यह हरकत देख गुस्सा आ जाता है। वह उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगते हैं।

लोग बोले- तू उनके पैर की जूती भी नहीं है

एक यूजर ने लिखा “तुझे पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग का ए भी नहीं आता होगा।’ फिर दूसरा कहता है ‘यही फर्क है दोनों में और यही औकात है इसकी। पंकज त्रिपाठी को एक छोटा सा एक्सप्रेशन भी कॉफी नहीं कर पा रहा है।’

फिर एक अन्य शख्स गुस्से में बोलता है “अबे तू पंकज त्रिपाठी के पैर की जूती भी नही है। उनके पैरों में जाकर वंदन कर और उनसे कुछ सिख ले बेवकूफ आदमी। बकवास करने से पहले उसके परिणाम का भी सोचा कर।”

यहां देखें पंकज की नकल उतारते रणवीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

पहले भी कर चुके बॉलीवुड सितारों की नकल

वैसे बता दें कि रणवीर सिंह बॉलीवुड कलाकारों की नकल उतारने में बड़े माहिर हैं। उन्होंने कॉफी विद करण के सीजन 7 में कई फिल्मी सितारों की नकल उतारी थी। उनका अंदाज देख आलिया भट्ट और करण जौहर पेट पकड़ पकड़ कर हंस रहे थे।

ranveer singh

काम की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी होगी। वहीं पंकज त्रिपाठी को हाल ही में वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का नया सीजन (Criminal Justice new season) में देखा गया। वहीं उनकी मिर्जापुर 3 भी आने वाली है।

Back to top button