दिलचस्प

सरकारी नौकरी वाले दामाद के चक्कर में बाप ने किए बेटी के हाथ पीले, फिर जो हुआ बड़ा दुखद था -Video

कहते हैं सरकारी नौकरी सबसे बेस्ट होती है। इसका कोई तोड़ नहीं है। इसमें आपको पेंशन मिलती है। नौकरी जाने का डर भी नहीं होता है। टाइम पर सैलरी आ जाती है। कुल मिलाकर लाइफ सेट हो जाती है। लोग भले प्राइवेट नौकरी में कितना भी कमा ले, लेकिन आज भी बड़े बूढ़े सरकारी नौकरी वाले लड़कों की तरफ ही आकर्षित होते हैं। यही वजह है कि कई मां बाप अपनी बेटी के लिए गवर्नमेंट जॉब करने वाला लड़का ही खोजते हैं।

हालांकि सरकारी नौकरी वाला दामाद ढूँढने के चक्कर में कई बार पिता अपनी बेटी को एक ऐसे पति के साथ बांध देता है जिसका उसकी बेटी से कोई मेल नहीं होता है। लड़की दिखने में बड़ी सुंदर होती है जबकि लड़का कोई खास नहीं दिखता है। लेकिन फिर भी उसे सुंदर लड़की मिल जाती है क्योंकि वह सरकारी नौकरी जो करता है।

दूल्हे की शक्ल देख उतरा दुल्हन का मुंह

सरकारी नौकरी वाले दूल्हे का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ शादी का माहौल है। बारात पहले ही आ चुकी है। दूल्हा स्टेज पर खड़ा दुल्हन का इंतजार कर रहा है। फिर दुल्हन कि एंट्री होती है। हालांकि जैसे ही उसकी नजर दूल्हे पर पड़ती है वह दुखी हो जाती है। उसका दिल टूट जाता है।

दुल्हन का रिएक्शन देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे उसने दूल्हे को पहली बार देखा है। उसकी ये अरेंज मैरिज है। शादी उसकी मर्जी से नहीं हो रही है। लड़का भी उसकी पसंद का नहीं है। तभी वह शादी में इतनी उदास है। अब इतनी सुंदर दुल्हन को ऐसा ठीक ठाक सा दूल्हा मिलने का एक ही मतलब है कि उसकी सरकारी नौकरी है।

अजीब जोड़ी देख लोग बोले- सरकारी नौकरी जिन्दाबाद

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के साथ एडमिन ने कैप्शन में लिखा ‘सरकारी जॉब और दुख, दर्द, पीड़ा।’ इस वीडियो को देख लोग भी खूब मजे ले रहे हैं। एक शख्स ने लिखा ‘ये सरकारी नौकरी का कमाल है।’ फिर दूसरे ने कहा ‘ये जोड़ी तो कहीं से कहीं तक मेल नहीं खा रही है।’ वहीं एक कहने लगा ‘इससे शादी करने से अच्छा दुल्हन कुंवारी ही रह जाती।’ एक और शख्स कहता है ‘घोड़ों को नहीं मिल रही घास, गधे खा रहे च्यवनप्राश।’

यहां देखें दूल्हा दुल्हन का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FunTaap Official 😎 (@funtaap)

वैसे आप लड़कों में क्या देखती हैं लुक, पैसा, नौकरी या गुण ?

Back to top button