अध्यात्म

नवरात्रि के पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, शुक्रदेव बरसाएंगे कृपा, होगी खूब कमाई

ज्योतिष शास्त्र की माने तो जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका शुभ या अशुभ असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 24 सितंबर को शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र को सुख, संपन्नता, ऐश्वर्य, वैभव, विलासिता, प्रेम और रोमांस जैसी चीजों का कारक माना जाता है। इसलिए इसका गोचर चार राशियों को ऐसे ही विशेष लाभ देगा।

वृषभ राशि

शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इनके जीवन के दुख समाप्त हो जाएंगे। कोई शुभ समाचार जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव लाएगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। धन से जुड़े कार्य आपके पक्ष में होंगे। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में नया बदलाव आएगा। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

मिथुन राशि

शुक्र के राशि बदलने से मिथुन राशि के जातकों की जिंदगी खुशियों से भर जाएगी। इन्हें संतान सुख मिलेगा। दोस्त आपकी मदद को आगे आएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। समस्याओं का समाधान होगा। अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये समय उत्तम रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को आर्थिक लाभ देगा। आपकी पैसों की तंगी दूर होगी। धन आपके पास खुद चलकर आएगा। अपनों का प्यार और सम्मान मिलेगा। घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। कुँवारे लोगों की शादी के योग बन सकते हैं। बॉस आपके काम से खुश होगा। आपकी कमाई बढ़ जाएगी। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। भगवान में आस्था बढ़ेगी। मकान खरीदी और बिक्री के योग हैं। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। पुरानी मुरादें पूरी होगी।

कन्या राशि

शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश इन्हें ढेर सारे लाभ देगा। जैसे इन्हें कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। यदि ये कहीं पैसा निवेश करते हैं तो बड़ा लाभ मिलेगा। व्यर्थ के खर्चे अब बंद हो जाएंगे। पुरानी प्रॉपर्टी बिक सकती है। इसकी बड़ी किमत आपको मिल सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। छात्रों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा। खासकर जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत आपकी बढ़िया रहने वाली है। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। परिवार का सपोर्ट मिलेगा।

Back to top button