राशिफल

Rashifal 19 September: सोमवार को ग्रहों की स्थिति से इन 8 राशियों के लिए बन रहे हैं लाभ के योग

हम आपको सोमवार 19 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 September 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले आज कोई नई बात सीख सकते हैं। पैसों से जुड़े मामले सुलझाने हो तो एक्स्ट्रा सावधानी रखें। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता में चार चांद लगेंगे। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई उलझन या अनबन हो सकती है। आपको नई शुरुआत करनी होगी। आज आपको अपने आराम को त्यागकर कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी काम से आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल होंगे। कार्यस्थल पर किसी विपरीत लिंगी कर्मचारी सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे। अचानक की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आज कुछ रोचक और नए मौके आपको मिल सकते हैं। इस राशि के जिन जातकों के जीवन में धन से जुड़ी समस्याएं बीते समय में चल रही थी वह आज के दिन दूर हो सकती हैं।

Shiv ji

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका रुका हुआ व्यापार फिर से चलने लगेगा। आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। जो लोग अभी तक सिंगल हैं वो किसी खास से आज के दिन मुलाकात कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ समय बिताने पर खुशी मिलेगी। सायंकाल के समय आज आपका आपके भाई से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके मददगार रवैये और खुशमिजाजी के कारण समाजिक क्षेत्र में आपका मान बढ़ सकता है। अति उत्‍साह से कार्य करेंगे। प्रिय मित्र की सलाह से कोई महत्‍वपूर्ण कार्य संपन्‍न होगा। समाज में आपकी प्र‍तिष्‍ठा बढ़ेगी। कुछ लोगों को अपनी पहली जॉब मिल सकती है, कुछ अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। यदि आज आप किसी नए कार्य को करें, तो उसमें भाग्य के भरोसे ना छोड़े।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। दोस्‍तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी व्‍यापार में कड़ी प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आलस्‍य त्‍यागें। वृद्धजनों के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। जिस रास्ते पर आगे बढ़ना चाह रहे हैं, उसमें कई तरह की चुनौतियां भी नजर आ रही हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने काम पर ध्यान लगाना होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। रोजमर्रा के कामकाज सरलता से होंगे। दोस्‍तों के साथ संबंधों में माधुर्यता आएगी। व्‍यापार व्‍यवसाय में प्रतिस्‍पर्धा का वातावरण रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। फिजूलखर्ची हो सकती हैं। नए प्रॉजेक्ट आपके लिए विशेष फायदे लेकर आ सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। विवाद को बढ़ावा न दें। वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। विरोधी परास्‍त होंगे। नई योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अनैतिक और अवैध काम करने की इच्छा भी होगी। ऐसे कामों से पूरी तरह बचें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुसंगति से हानि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। पढ़ाई में आपका पूरा मन लगेगा। चालक और स्वार्थी लोगों से बचकर रहें। समाज में हर ओर से मान-सम्मान मिलेगा। आपको प्रशंसा और चापलूसी के बीच का फर्क समझना होगा अन्यथा आज कोई आपका फायदा उठा सकता है। आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो आपसे कोई बहुत बड़ी भूल हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप खुले मन और पूरे उत्साह से सभी की बातें सुनते समझते हुए काम करेंगे। घर के सदस्य आप से बेहद प्रसन्न रहेंगे विशेष रूप से माता पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी नयी परियोजना पर काम शुरू हो सकता है। आप जो चाहते हैं उसके बारे में स्पष्ट रहें। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का माहौल बनेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से भी बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन आक्रोश में आकर किसी से कटु शब्द न कहें। किसी और को अपना भाग्य निर्धारित करने के बजाए नियंत्रण लें। आप अपने ससुराल वालों से झगड़ा कर सकते हैं। आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा न करें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। सुख सुविधाओं की चीजों में वृद्धि हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी और लोग आपको सराहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आप धैर्य से काम लें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप मौसम के अनुसार थोड़ा शिथिल महसूस कर सकते हैं, इसलिए अपने आहार का विशेष ध्यान रखें और कुछ योग करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके बोलने से विवाद भी हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। आज के दिन दूसरों का मार्गदर्शन लाभ की ओर ले जा सकता है। दिल की बातों को अपनों से शेयर कर लेना चाहिए। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। जरूरतमंदों को पूरा सहयोग दें। कार्यस्थल पर टीम को एकजुट करके रखना चाहिए। आप कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। युवाओं को समय का मोल समझना होगा। सेहत में थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है।

आपने Rashifal 19 September 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 September 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 September 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>