दिलचस्प

बीवी पर बुरी तरह भड़के धोनी, सरेआम लगाए आरोप, फिर साक्षी ने दिया ऐसा जवाब हो गई बोलती बंद -Video

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) हर किसी के फेवरेट हैं। वे ना सिर्फ क्रिकेट मैदान पर खेलने में अच्छे हैं बल्कि दूसरों के साथ उनका व्यवहार भी काफी बढ़िया होता है। धोनी जमीन से जुड़े सिंपल और शांत स्वभाव के इंसान हैं। वे हमेशा कूल रहते हैं। हर स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखते हैं। उनके इस व्यक्तित्व की बदौलत ही भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ला पाया है। लेकिन हाल ही में धोनी को गुस्से से बेकाबू होता देखा गया।

बीवी पर गुस्सा करते दिखे धोनी

दरअसल पहली बार फैंस को धोना का गुस्सैल रूप देखने को मिला। वह यह गुस्सा भी अपनी बीवी साक्षी धोनी पर करते दिखाई दिए। साक्षी धोनी का अपने मोबाइल से वीडियो बना रही थी। तभी धोनी एक बात को लेकर भड़क गए। उन्होंने पत्नी पर आरोप लगाए। लेकिन साक्षी भी कम नहीं निकली। उन्होंने धोनी को ऐसा जवाब दिया कि उनकी भी बोलती बंद हो गई।

दरअसल होता ये है कि पत्नी साक्षी धोनी का वीडियो बनाती है। यह बात धोनी को अच्छी नहीं लगती है। किसी बात पर बहस करते हुए वह कहते हैं कि ‘तुम अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये सब करती हो।’ इस पर साक्षी कहती है कि ‘आपके फैंस भी मुझे चाहते हैं।’ इस पर धोनी हंसने लगते हैं। इसके बाद साक्षी प्यार से कहती है ‘ मैं आपका ही पार्ट हूं बेबी, स्वीटी।’ यह सुन हर कोई हंसने लगता है।

गौरतलब है कि साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी से जुड़े वीडियोज और फोटोज साझा करती रहती हैं। ऐसे में धोनी के साथ-साथ वह भी फैंस की फेवरेट बन गई हैं। फैंस धोनी की वाइफ को अच्छे से जानने और पसंद करने लगे हैं।

यहां देखें धोनी और साक्षी की नोकझोंक

बताते चलें कि धोनी और साक्षी साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी। वहाँ साक्षी रिसेप्शन पर काम करती थी। धोनी और उनकी क्रिकेट टीम इस होटल में ठहरने आई थी। तब साक्षी ने धोनी को पहचान नहीं था और उनसे उनकी आईडी मांग ली थी। बस यहीं से दोनों की दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई।

धोनी और साक्षी क्रिकेट की दुनिया के फेमस मैरिड कपल हैं। साक्षी अपने पति को सपोर्ट करने लगभग धोनी के हर मैच में पहुँच जाती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ये कपल अक्सर छाया रहता है। फैंस को दोनों के बीच की कैमेस्ट्री बड़ी पसंद आती है। इन्हें देख लगता है कि ये लोग भी नॉर्मल पति पत्नी की तरह लड़ते-झगड़ते रहते हैं। हालांकि दोनों के बीच बहुत प्यार भी है। इस शादी से कपल की एक प्यारी बेटी जीवा धोनी भी है। वह भी मां की तरह सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

Back to top button