अध्यात्म

कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय, सूर्य गोचर बनाएगा धनवान, दूर होगी पैसों की किल्लत

ज्योतिष शास्त्र की माने तो हर राशि और ग्रह का आपस में गहरा संबंध होता है। इसलिए जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस माह 17 सितंबर को सूर्य ग्रह कन्या राशि में गोचर करने जा रहा है। ऐसे में तीन खास राशि के जातकों की किस्मत पलट जाएगी। उन्हें ढेर सारे लाभ मिलेंगे।

मिथुन राशि

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के जीवन को खुशियों से भर देगा। आपके जीवन के सभी दुख धीरे धीरे समाप्त हो जाएंगे। घर परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। कोई शुभ समाचार मिलेगा। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। गरीबी का मुंह नहीं देखोगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

भाग्य आपका साथ देगा। बिगड़े काम भी समय रहते बन जाएंगे। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में मुनाफा बढ़ जाएगा। किसी नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। मकान खरीदी या बिक्री के योग बन सकते हैं। किसी शुभ काम से यात्रा पर निकल सकते हैं। आपके काम की समाज में तारीफ होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

सूर्य ग्रह कन्या राशि में ही प्रवेश कर रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को इसका सबसे अधिक लाभ होगा। संतान आपको सुख देगी। किसी अच्छे काम से यात्रा हो सकती है। आपके सभी अटके हुए काम बहुत बढ़िया तरीके से निपट जाएंगे। पुराने सभी सपने धीरे-धीरे पूरे होते चले जाएंगे। चेहरे पर एक अलग ही चमक दिखेगी। घर में शांति रहेगी।

सेहत अच्छी रहेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। बॉस आपके काम से खुश होगा। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। करियर में इसका बड़ा लाभ मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ जाएंगे। पुरानी बीमारियाँ समाप्त हो जाएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैसा कमाने के लिए और भी कई रास्ते खुल जाएंगे। घर में बरकत बनी रहेगी। पैसों की आवक रुकने का नाम नहीं लेगी।

वृश्चिक राशि

सूर्य का कन्या राशि में गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को भी लाभ देगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। दिल की खास तमन्ना पूरी होगी। अपनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाएगा। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये अच्छा समय है। कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी आपका समय उत्तम चल रहा है।

कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। संतान कोई शुभ समाचार देगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। धोखेबाज लोगों से सावधान रहना होगा। भगवान में आस्था बढ़ जाएगी। घर में कोई मांगलिक कार्य करना शुभ रहेगा। सेहत में सुधार आएगा। आपका फ्रेंड सर्कल बढ़ेगा।

Back to top button