विशेष

करोड़पति को भी रोड पर ला देती है ये 5 आदतें, यदि आपके अंदर भी है तो तुरंत छोड़ दें

आज के महंगाई के जमाने में पैसा बहुत जरूरी चीज होती है। इसके बिना जिंदगी अस्त व्यस्त हो जाती है। पैसों को लेकर हर किसी की अलग-अलग आदतें होती है। जैसे कुछ लोग कम पैसा कमा कर भी अच्छी खासी सेविंग कर लेते हैं। इन पैसों से अच्छा मकान और गाड़ी इत्यादि खरीद लेते हैं।

वहीं कुछ लोग अधिक पैसा कमाने के बावजूद जीवन में कोई बड़ी सेविंग नहीं कर पाते हैं। वह अपनी बुरी आदतों के चलते सारा पैसा लुटा देते हैं। आज हम आपको पांच उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिस भी व्यक्ति में होती है वह उसका बैंक बैलेंस खाली कर देती है।

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया

कुछ लोगों का अपने खर्चों पर कोई कंट्रोल नहीं रहता है। वह अपनी कमाई से अधिक पैसा खर्च कर देते हैं। जैसे यदि ₹40 के छोले चावल से पेट भर जाता है तो भी वह ₹400 का पिज़्ज़ा खाना पसंद करते हैं। यदि उनकी सैलरी महीने के ₹20000 है तो वह महीने का पच्चीस तीस हजार खर्च कर देते हैं।

ऐसे लोग जीवन में कभी सेविंग नहीं कर पाते हैं। फिर बुरे वक्त के समय इनके पास कोई पैसा नहीं होता है। इसलिए कहते हैं कि अपनी जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारने चाहिए। यदि आप आज पैसा बचा कर रखोगे तो वह बुरे समय में आपके परिवार के काम आएगा।

अनाप-शनाप शॉपिंग

कुछ लोगों को शॉपिंग का कीड़ा होता है। वह जरूरत ना होने पर भी शौकिया रूप से शॉपिंग करना पसंद करते हैं। फिर कुछ सस्ती चीजें खरीदने की बजाय महंगी ब्रांडेड चीजें खरीदना पसंद करते हैं। यह सभी आदतें आपके पैसों की दुश्मन होती है। जो लोग शॉपिंग में अधिक पैसा उड़ा देते हैं उनकी महीने की सेविंग नहीं हो पाती है।

इसलिए सोच समझकर ही चीजें खरीदना चाहिए। यदि कोई चीज किफायती कीमत पर मिल रही हो तो महंगी ब्रांडेड चीजों की तरफ नहीं जाना चाहिए। वहीं जितनी जरूरत हो उतनी ही शॉपिंग करनी चाहिए।

शॉ ऑफ

कुछ लोगों को समाज में शो ऑफ करने का ज्यादा शौक होता है। फिर सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई अपनी लाइफ स्टाइल को दोस्तों के साथ शेयर करता रहता है। उन्हें लगता है हम महंगी और आलीशान चीजें खरीद कर और अपनी अच्छी लाइफस्टाइल दिखाकर समाज में अपना रुतबा बढ़ा लेंगे। लेकिन जिस बंदे में शो ऑफ करने की गंदी आदत होती है उसके पास हमेशा पैसों की किल्लत बनी रहती है।

इसके अलावा दूसरों को देखकर कॉपी करना भी बुरी आदत होती है। जैसे यदि पड़ोसी ने कोई नई कार खरीदी तो यह जरूरी नहीं कि हम भी वैसे ही कार खरीदें। यदि जरूरत नहीं है तो कार खरीदने का कोई मतलब नहीं है। यहां कोई सस्ती सेकंड हैंड कार की खरीद कर अपना काम चला सकते हैं।

हर रोज पार्टी करना

कुछ लोगों को पार्टी करने का भी बड़ा शौक होता है। अपने दोस्तों के साथ आए दिन पार्टी करते रहते हैं। इधर उधर घूमते फिरते रहते हैं। महंगे होटलों में जाते हैं और महंगी चीजें खरीदते हैं। पार्टी की आदत आपके पैसों को पानी की तरह बहा देती है। महीने में एक बार पार्टी करना फिर भी ठीक है लेकिन जो बार-बार पार्टी करता है वह अपने पैसों को नहीं बचा सकता है। इसके अलावा आपको अपनी पार्टी भी अपनी हैसियत के अनुसार ही करनी चाहिए।

जुआ और नशा

जुआ खेलने की आदत पैसों की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। जिन लोगों को जुआ खेलने की लत लग जाती है वह दूसरों से उधार ले ले कर पैसा बहाने से भी नहीं चूकते हैं। इसके अलावा रोज नशा करना भी बुरा होता है। जुआ और नशा यह दोनों चीजें मिलकर एक अच्छे खासे घर को तबाह कर देती है। इसलिए इन दोनों आदतों से जितना दूर रहे उतना अच्छा होता है।

Back to top button