राशिफल

Rashifal 15 September: मां लक्ष्मी की कृपा से 4 राशि वालों के मनोरथ होंगे पूरे, पढ़ें राशिफल

हम आपको गुरुवार 15 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 September 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि के जातक ईमानदारी से काम करें। अपनी मेहनत और परफॉर्मेंस से आप आगे बढ़ेंगे। घर के छोटे बच्चों की नयी-नयी एक्टिविटी देखकर प्रसन्नचित रहेंगे‌। सोशल कार्यों में आपके मित्र आपका पूर्ण सहयोग करेंगे। व्यावसायिक संदर्भ में कहीं दूर की यात्रा संभव है। यात्रा का योग बनेगा। आज के दिन किसी से भी विवादास्पद बात करने से बचें। क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें तो बेहतर रहेगा। आज गलत तरीके से पैसे कमाने की कोशिश ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को शांत बनाए रखें। फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें। मन में दुविधाएं बनी रह सकती हैं। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने तक का इंतजार करें। अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। आपकी चिंताएं और बढ़ सकती हैं। पुराना क्लेश फिर परेशान कर सकता है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज के दिन बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज पुत्र की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य जल्द ही संपन्न होंगे। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार की दृष्टि से भी दिन शुभ रहने वाला है, आज लाभकारी सौदे होंगे। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपके द्वारा किया गया परिश्रम सफलता दिलाएगा। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें सोच समझ कर कार्य करें। आपका समय अच्छा चल रहा है। आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा तनाव रहने से परेशान रहेंगे। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको सफलता के नए नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां उठानी पड़ेगी। भविष्य के लिए कोई योजना न बनाएं। अपनी अध्यात्मिक प्रगति के लिए कुछ अवश्य करें। कोई कोर्स करें या कुछ पढ़ाई करें या मेडिटेशन, यह सब आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। ऑफिस के काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको कोई न कोई खुशखबरी अवश्य मिलेगी। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। यदि किसी से रूपए पैसे का लेन देन करना चाहते हैं, तो उसमें आज आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी। आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके धनकोष में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तो से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। भागदौड़ आज अधिक रहेगी, जिसके कारण आपको कुछ मौसमी बीमारिया आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उत्सव जैसा शानदार होगा। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों को आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। यदि आज कार्यक्षेत्र में कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में बिल्कुल ना ले, नहीं तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है। कामकाज में सावधानी रखें। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। शिक्षक से मार्गदर्शन से आपको फायदा जरूर मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, लेकिन उससे परेशान होकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आज आप उसे सही करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर चीजें सामान्य होंगी। आप खुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। सेहत में पैरों के दर्द से संबंधित दिक्कत रहने वाली है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा। लोग कारोबार करते हैं उनको किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद से अच्छी डील प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में इस राशि के जातकों के संबंध अपने बड़े भाई-बहनों से बेहतर होंगे। आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं। मन स्थिर नहीं होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। आज आप अपने प्रिय की बेजा मांगों को पूरा करने से बचिए। माता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आज परिवार के लोगों की सहमति आपको प्राप्त हो सकती है। आप विचारों को विकसित करने के लिए अवसरों की खोज में समय और ऊर्जा का निवेश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के लोगों को अपने काम से पहचान मिलने की संकेत हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पैसों की समस्या के कारण आज आपको कुछ जरूरी काम टालने पड़ सकते हैं। जो लोग लंबे समय से जॉब तलाश रहे थे उनको आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय करते हैं उनको भी कारोबार के क्षेत्र में मनचाही सफलता आज के दिन प्राप्त हो सकती है। संतान की तरफ से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। युवा वर्ग की कलात्मक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी उनका अच्छा प्रदर्शन लोगों को आकर्षित करेगा।

आपने Rashifal 15 September 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 September 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 September 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button