बॉलीवुड

रातोंरात फेमस हुई थी ये एक्ट्रेस, एक हादसे की वजह से छोड़ा बॉलीवूड, लंदन में हुई सेटल

बॉलीवुड में हर साल कई अभिनेत्रियां आती हैं। इनमें से कुछ ही लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक पाती हैं। बाकी कुछ समय बाद गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो जाती हैं। 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा (Raageshwari Loomba) भी इनमें से एक है। रागेश्वरी बॉलीवूड में सिंगर और अभिनेत्री के रूप में ज्यादा एक्टिव रहीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में लगभग 6-7 फिल्मों में ही काम किया। वह कुछ टीवी सिरियल्स में भी नजर आई। वे गाना गाने में माहिर थी, लेकिन एक हादसे ने उनसे सबकुछ छिन लिया।

90 के दशक में थी पॉपुलर

रागेश्वरी लूंबा जब 22 साल की थी तब उनका पहला एल्बम ‘दुल्हनिया’ रिलीज़ हुआ था। इसमें उन्होंने सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी की थी। इस एल्बम ने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया था। युवा पीढ़ी तब उनके गानों और अभिनय की कायल हुआ करती थी। वह दिखने में भी खूबसूरत थी। ऐसे में कई युवा उन्हें पसंद करते थे। उन्होंने कम उम्र में ही मॉडलिंग करना भी स्टार्ट कर दिया था।

रागेश्वरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1993 में आई फिल्म आंखें से की थी। फिर वह जिद, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, दिल कितना नादान है, तुम जियो हजारों साल जैसी फिल्मों में नजर आई। उन्होंने 2003 में स्टार टीवी का ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ सीरियल भी किया। अपने करियर में उन्होंने सैफ अली खान, अक्षय कुमार, गोविंदा और सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों संग स्क्रीन शेयर की।

एक हादसे ने बदल दी जिंदगी

रागेश्वरी को बचपन से गाना गाने का बड़ा शौक था। दोस्त उन्हें ‘राग्ज़’ कहकर पुकारते थे। उन्हें बचपन से बॉलीवुड का हिस्सा बनने का शौक था। वह 90 के दशक की सबसे पॉपुलर पॉप स्टार भी रहीं। देश-विदेश में कॉन्सर्ट भी करती थी। एक तरह से वह अपनी सफलता और फेम का पूरा आनंद ले रही थी। लेकिन फिर उनके साथ एक हादसा हो गया। उन्हें अपने करियर के चरम सीमा पर पहुंचकर पैरालिसिस अटैक आया।

इस पैरालिसिस अटैक ने उनके चेहरे के आधे हिस्से पर हमला किया। उसकी मांसपेशियां अस्थाई रूप से कमजोर गई। उनके चेहरे और चेस्ट का आधा हिस्सा सुन्न पड़ गया। हालांकि बाद में थेरेपी और योगा व इलाज से वह ठीक भी हो गई। लेकिन इस हादसे के चलते उनका गाना गाने क शौक छूट गया। वह सुरीला गाने के लिए मेडिकली फिट नहीं रही।

शादी बाद लंदन में हुई सेटल

जब करियर कुछ खास नहीं चला तो रागेश्वरी लूंबा ने साल 2014 में सुधांशु स्वरुप से शादी रचा ली। सुधांशु एक वकील हैं और लंदन में रहते हैं। ऐसे में रागेश्वरी भी पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई। यहां शादी के चार साल बाद उन्हें मां बनने का सुख मिला।

अब वर्तमान में वे 45 साल की हो चुकी हैं और अपने पति व बच्चों के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी निजी जीवन से जुड़ी लेटेस्ट तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

Back to top button