बॉलीवुड

महाभारत पर फिल्म बनाएगा बॉलीवुड, 700 करोड़ होगा बजट, होगी हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म

बॉलीवुड का इस समय बुरा समय चल रहा है। यहां फिल्में ज्यादा कमाई नहीं कर रही है। इस बीच फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने एक ऐसा ऐलान कर दिया जिसे सुन हर कोई हैरान है। ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘वेलकम जैसी फिल्में बना चुके फिरोज नाडियाडवाला अब ‘महाभारत’ पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। और इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपए के आसपास होगा। ये फिल्म बॉलीवुड की सब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। तो चलिए इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी जानते हैं।

700 करोड़ में बनेगी महाभारत

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों का बजट अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा। हाल ही में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र 400 करोड़ में बनी। वहीं साउथ फिल्म पोन्नियिन सेलवन का बजट 500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। और अब फिरोज नाडियाडवाला 700 करोड़ का दांव खेलते हुए बिग स्टार कास्ट के साथ ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

दिलचस्प बात ये है कि अभी तक महाभारत पर बॉलीवुड में सिर्फ एक ही फिल्म बनी है। ‘महाभारत’ नाम की यह फिल्म 1965 में आई थी। ये उस दौर में सुपरहिट रही थी। इसमें प्रदीप कुमार, पद्मिनी और दारा सिंह जैसे कलाकार थे। इस फिल्म को ए जी नाडियाडवाला ने बनाया था। अब उन्हीं के बेटे फिरोज नाडियाडवाला एक बार फिर महाभारत पर बिग बजट फिल्म बनाने वाले हैं।

फिल्म में होंगे कई बड़े सितारें

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा सितारा कौन सा किरदार निभाएगा। फिल्म में साउथ इडस्ट्री के कुछ एक्टर्स को भी लिया जाएगा। यह फिल्म एक 5D फिल्म होगी। फिल्म में इस्तेमाल होने वाले VFX हॉलिवुड फिल्मों की टक्कर के होंगे।

2025 में होगी रिलीज

फिल्म की स्क्रिप्ट पर पिछले 4-5 सालों से काम चल रहा है। अभी इसके प्री-प्रोडक्शन में कुछ और साल लगेंगे। यह फिल्म दिसंबर 2025 तक रिलीज हो सकती है। फिल्म हिंदी के अलावा और भी कई भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में महाभारत की पूरी कहानी तीन घंटे के अंदर कही जाएगी। फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि ये फिल्म हॉलिवुड की Marvel और DC मूवीज को टक्कर देगी।

अब देखना ये होगा कि दर्शक इस फिल्म को कितना प्यार देते हैं। अभी तो बॉलीवुड को बायकॉट करने का ट्रेंड खूब चल रहा है। थिएटर खाली पड़े हैं। फिल्मों को बहुत नुकसान हो रहा है। कई फिल्में अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 700 करोड़ की लागत से बनी फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है।

वैसे क्या आप महाभारत को इतने बड़े बजट की फिल्म के रूप में देखना पसंद करेंगे? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button