दिलचस्प

दुल्हन की शानदार एंट्री देख हिल गया दूल्हा, सरेआम करने लगा इशारे, देखें Video

शादी किसी की भी लाइफ का सबसे अहम हिस्सा होता है। वह इस दिन को खास बनाने की पूरी कोशिश करता है। यही वजह है कि आजकल की शादियों में दूल्हा दुल्हन शानदार एंट्री कर सबका दिल जीत लेते हैं। दुल्हनों का डांस को अब बहुत कॉमन हो गया है। लगभग हर दुल्हन अपनी शादी में डांस करती है। आज हम आपको ऐसी ही एक दुल्हन दिखाने जा रहे हैं।

दुल्हन की एंट्री देख हिल गया दूल्हा

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का एंट्री डांस बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैरिज गार्डन में दूल्हा कुर्सी पर बैठा हुआ है। तभी दुल्हन सजधज कर आती है और डांस करना शुरू कर देती है। वह इस दौरान अपनी सहेलियों संग शानदार डांस स्टेप्स करती है।

अपनी होने वाली बीवी को इस अवतार में देख दूल्हा भी उत्साहित हो जाता है। वह अपनी कुर्सी से खड़ा हो जाता है और दुल्हन को हाथ से इशारा करता है। इसके बाद दुल्हन अपने प्यारे से डांस से दूल्हे और बरातियों का दिल जीत लेती है। वह बहुत ही प्यारे डांस स्टेप्स करती है। इस दौरान उनकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाते हैं। उसके चेहरे के हावभाव भी कमाल के होते हैं।

लोग कर रहे दुल्हन की तारीफ

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर theshaadiswag नाम के अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो कुछ ही सेकंड का है, लेकिन हमारे दिल को छू जाता है। इसे देख हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। लोग वीडियो को देख दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने कहा कि बहुत ही शानदार डांस किया तो कोई कहने लगा कि दूल्हा बड़ा लक्की है जो उसे इतनी प्यार करने वाली दुल्हन मिली है।

यहां देखें दुल्हन का शानदार डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The ShaadiSwag 💞 (@theshaadiswag)

इस दुल्हन का डांस भी देख लीजिए

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी दुल्हन ने डांस करते हुए शादी में एंट्री मारी हो। इसके पहले सोशल मीडिया पर ऐसे और भी कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। जैसे इस वीडियो में भी एक दुल्हन अपनी शादी में बहुत ही खूबसूरत डांस करती नजर आती है।

वैसे आपको दुल्हन का यह डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button