समाचार

इंदौर में 52 विदेशी हसीनाओं ने रचाई शादी, पसंद आ रही शहर के युवाओं की ये चीज

भारत और उसकी संस्कृति का जलवा विदेशों तक दिखता है। आज कई विदेशी हमारे कल्चर की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। वह हमारे मंदिर आते हैं। हमारे भगवान और रस्मों में दिलचस्पी दिखाते हैं। यहां तक कि विदेशी भारतीयों से शादी कर यहीं सेटल भी हो जाते हैं। भारत में जब भी कोई लड़का किसी विदेशी लड़की से शादी करता है तो सुर्खियों में आ जाता है।

विदेशी हसीनाओं की पहली पसंद बना इंदौर

आमतौर पर विदेशी बहू के भारतीय घर में आने के मामले कभी कभार ही देखने को मिलते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश का इंदौर शहर विदेशी बालाओं की पहली पसंद बन गया है। यहां के युवाओं को विदेशी लड़कियां बहुत लाइक करती हैं। उन्हें इंदौर के लोगों का कल्चर, रहन सहन और बोलचाल इत्यादि बहुत पसंद आता है। खासकर इन्दौरी लड़के जिस सिद्दत के साथ अपनी दोस्ती और प्यार निभाते हैं वह काबिलेतारीफ है।

दो साल में 52 विदेशी बालाएं बनी बहू

शायद यही वजह है कि इंदौर शहर में बीते दो सालों में 52 विदेशी हसीनाएं बहू बनकर आ चुकी है। एक ताजा अध्ययन के अनुसार इंदौर शहर में विदेशी लड़कियों को ब्याहने की दर काफी अच्छी देखी गई है। यहां के लड़कों को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए लड़कियां सात समंदर पार कर आ जाती है। ये लड़कियां इन्दौरी लड़कों से पहली कुछ मुलाकातों या सोशल मीडिया पर चैटिंग से ही इंप्रेस हो जाती हैं।

पसंद आ रहा स्थानीय कल्चर

इंदौर अभी तक स्वच्छता के मामले में तो नंबर 1 आ ही रहा था। लेकिन अब विदेशी बालाओं का दिल जीतने में भी सबसे आगे दौड़ रहा है। शहर में बीते वर्ष कुल 40 विदेशी युवतियां बहू बनकर आई थी। वहीं इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक 12 विदेशी युवतियां शहर के युवाओं से शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। उन्हें इंदौर की संस्कृति और घर-परिवार बड़ा पसंद आ रहा है।

पारिवारिक माहौल में है बेहद खुश

इंदौर शहर में अभी तक मैक्सिको, न्यूजर्सी और एम्सटर्डम जैसे देशों की लड़कियां बहूएं बनकर आ चुकी है। वे इन्दौरी पैरवार का हिस्सा बनकर बड़ी खुश भी हैं। मैक्सिको की लड़की से ब्याह करने वाले अभिषेक बाटते हैं कि हमारी मुलाकातें कब प्यार में तब्दील हो गई पता ही नहीं चला। वह हमारे घर परिवार के साथ बेहद खुश है। उसे भले हिन्दी ना आती हो, लेकिन वह सभी के साथ अच्छे से रह रही है। इन बहुओं का कहना है कि उन्हें यहां की संस्कृति और पारिवारिक माहौल बड़ा पसंद आ रहा है।

Back to top button