Trending

Rashifal 13 September: सिंह, कुंभ समेत 7 राशियों के लिए फलदायक है यह दिन, कठिनाइयाँ होंगी दूर

हम आपको मंगलवार 13 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 September 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज निजी जीवन की कुछ मजबूरियां आपको परेशान कर सकती है। इनकी वजह से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत से कोष में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आपकी कही गई बातों से कोई समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, जिससे भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जमीन-जायदाद के मामले में परिवार के लिए कुछ लोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। जोखिम उठाने की स्थिति बन सकती है। अगर सफल होना है तो व्यर्थ के झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपनी मेहनत पर दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दूसरों के साथ वाद-विवाद न बढ़े इसका ध्यान रखें। सुबह से ऊर्जावान महसूस करेंगे और सभी कार्यों को निपटाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में अधिकारी वर्ग का नए प्रोजेक्ट पर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई परियोजना की शुरुआत होगी। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। रियल एस्टेट का कारोबार करने वालों को लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में आज हानी की संभावना है। किसी नकारात्मक मामले में फंसने से आप कोई महत्वपूर्ण अवसर गंवा सकते हैं। आज निर्णयों को टालें दें क्योंकि आपके भ्रमित होने की संभावना है। पार्टनर के साथ गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। थोड़ा प्रयास करने से ही कार्यसिद्धि होगी। किसी असहाय व्यक्ति की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। आज किया गया प्रयास आने वाले समय में आपको सफलता प्रदान करेगा। व्यापार विस्तार की योजना के बीच आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवार में सुख शांति बनी रहेगी। बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आ सकता है। करियर के मामले में दिन भाग्यशाली है, साथ ही सहयोगी भी आपका भरपूर साथ देंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आने वाले दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में परेशानी बने रहने की संभावना है। नौकरी और व्यापार को लेकर अचानक निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। परेशानी करने वाली स्थिति से बहुत सावधानी से निपटें। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी। संतान के विवाह की चिंता सता सकती है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सोच समझ कर लिए गए आपके ज्यादातर फैसले सही होंगे। यात्राओं द्वारा इस समय अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आप खुद को तैयार रखेंगे। प्रोफेसर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। कई दिनों से काम का रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आपकी मनोकामनाएं निश्चित तौर पर पूरी होंगी। आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। यह दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से भी आनंदमय रहेगा। आप ऊर्जा का सही प्रयोग करेंगे। किसी उच्च अधिकारी से आपका संपर्क होने के कारण सरकारी कार्यों में फायदा होगा। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आप सोच-विचार में रहेंगे। अचानक कोई समस्या आ सकती है किंतु आप उसका सामना अच्छे से करेंगे। मन में बेचैनी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंतित न रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। गुस्से में शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है। अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। लोन सम्बन्धी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अपना कार्य अच्छी तरह से पूरा करने पर वाहवाही मिलेगी। ऑफिस में कुछ खास बदलाव होने के योग दिखाई नहीं दे रहे हैं। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। आईटी और बैंकिंग के लोगों को मिली सफलता से उनका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। धर्म ध्यान की ओर झुकाव बढ़ेगा, धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आज आप कई तरह के विचारों में उलझ सकते हैं। आपके जीवन में से सभी कठिनाइयाँ दूर होगी। व्यापार में बहुत ज्यादा फायदा होगा। जो लोग मीडिया से जुड़े हैं उनकी आज महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है, हो सकता है रुका हुआ प्रमोशन लेटर भी मिल जाएं।

Ganesh

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप सिर्फ काम में ही लगे रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लेन-देन और निवेश के मामले में सावधान रहें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफे लाभ हाथ लग सकते हैं, ऐसे में सजग रहना चाहिए। हेल्थ में घुटने से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती है। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज किसी काम में बच्चों की सलाह फायदेमंद रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज जीवनसाथी के साथ अच्छे व्यवहार के साथ पेश आएं। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। आज के दिन मानसिक रूप से काफी सक्रिय नजर आएंगे। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। किसी भी विवाद में फंसने से बचें, आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से रिश्ते न बिगड़ने दें। आज आप जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। परिवार में धार्मिक कार्य दिख रहा है।

आपने Rashifal 13 September 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 September 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 September 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel