Bollywood

खुद 2 शादी करने वाली श्वेता तिवारी बेटी पलक को रखना चाहती है कुंवारी, जानें क्या है इसकी वजह

 

टीवी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को भला कौन नहीं जानता। श्वेता ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा वह कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। बता दें, श्वेता अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी उलझन भरी रही। उन्होंने अपनी जिंदगी में दो बार तलाक का दर्द झेला है। अब ऐसे में श्वेता तिवारी का कहना है कि उनकी बेटी पलक तिवारी शादी ना ही करें तो अच्छा है। इसके अलावा भी श्वेता तिवारी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बातें की। आइए जानते हैं श्वेता ने क्या कहा?

Shweta Tiwari

2 बार तलाक होने पर टूट चुकी थी श्वेता
बता दें, श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत में साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी। शादी के बाद इनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम पलक तिवारी है। लेकिन साल 2012 में इन्होंने अपनी शादी तोड़ दी। इसके बाद पलक ने अपनी बेटी के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत की। इसी बीच उनकी जिंदगी में अभिनेता अभिनव कोहली आ गए।

Shweta Tiwari

इसके बाद इस कपल ने साल 2013 में शादी रचा ली। और फिर इनके घर एक बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम रेयांश है। लेकिन साल 2019 तक इनके बीच के रिश्ते खराब हो चुके थे। ऐसे में इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। श्वेता की दोनों ही शादी सफल नहीं हो पाई। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी को शादी ना करने की सलाह दे डाली।

Shweta Tiwari

टूटी शादी पर श्वेता का बयान
हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी ने अपनी टूटी शादियों पर बात करते हुए कहा कि, “मैंने अपनी पहली शादी को बचाने की कोशिश की थी, क्योंकि मेरी परवरिश ऐसी थी कि सब समझकर चलना चाहिए। हालांकि, दूसरी शादी में मैंने समय बर्बाद नहीं किया। मुझे पता था कि खराब हो गया है तो खराब होने ही वाला है। मैं लाख कोशिश के बाद भी इसे नहीं बचा पाऊंगी। एक पॉइंट के बाद मैंने इसे ख़त्म करने का फैसला ले लिया।”

shweta tiwari raja chaudhary

मैंने एक पल के लिए भी यह नहीं सोचा कि लोग क्या कहेंगे। अगर मैं खुद कमाने में सक्षम हूं तो मैं इसके साथ ठीक हूं। लोग मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से एंटरटेन हो सकते हैं। जब आप लोगों की सोच को महत्व नहीं देते तो उनमें इतनी हिम्मत नहीं होती कि वे आपके पास आकर कुछ भी पूछ सकें।”

Shweta Tiwari

इसलिए दी बेटी को शादी न करने की सलाह
अपनी बेटी पलक तिवारी के लिए श्वेता तिवारी का कहना है कि, “मैं शादी में यकीन नहीं करती। यहां तक कि मैंने अपनी बेटी को भी शादी ना करने की सलाह दी है। यह उसकी जिंदगी है और मैं यह तय नही करती कि उसे इसे कैसे जीना है। लेकिन मैं चाहती हूं कि कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से सोच ले। सिर्फ इसलिए कि आप रिलेशनशिप में हैं, इसे शादी में बदलने की जरूरत नहीं है। लाइफ में शादी करना बहुत जरूरी है और शादी के बिना जिंदगी कैसे चलेगी, ये नहीं होना चाहिए।

Shweta Tiwari

कहने का मतलब यह है कि हर शादी बुरी नहीं होती। मेरे कई दोस्त हैं, जो खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं और मैं उनके लिए खुश हूं। लेकिन मैंने कई ऐसे दोस्त भी देखे हैं, जो अपनी शादी में समझौता करके चल रहे हैं, जो कि उनके और उनके बच्चों के लिए सही नहीं है।”

Shweta Tiwari

श्वेता ने आगे कहा कि, “मैं अपनी बेटी से कहना चाहती हूं कि वह करो, जो तुम्हे ख़ुशी दे। लेकिन इसे समाज के दबाव में मत करो। आप इसे चांस पर नहीं छोड़ सकते। क्योंकि जो ठीक नहीं है, वो तब भी ठीक नहीं होगा, और बदतर भी हो सकता है।”

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88