विशेष

महिला और शेरों का हुआ 7 साल बाद अनोखा मिलन, देख कर आपकी आँखें भर आएगी .. देखें वीडियो

यह दुनिया बहुत ही अजीबो-गरीब कारनामों से भारी हुई है। प्रकृति द्वारा निर्मित की गयी इस दुनिया में बहुत ही अद्भुत-अद्भुत नज़ारे देखने को मिलते हैं। प्रकृति ने विविधता का पूरा ध्यान दिया है। पृथ्वी निर्माण के समय से ही यहाँ पर अनेकों तरह के जीवों का जन्म होता आया है। किसी जमाने में इस पृथ्वी पर भयानक और विशाल डायनासोर रहा करते थे।

जानवरों को देखकर उड़ जायेंगे होश

हालांकि आज डायनासोर पृथ्वी पर नहीं हैं, लेकिन उनकी जगह लेने के लिए कई और खतरनाक जानवर आज पृथ्वी पर रहते हैं। प्रकृति ने जैव विविधता को ध्यान में रखकर यहाँ हर तरह के जीवों का निर्माण किया है। यहाँ इतने छोटे जीव भी हैं जो आपको नंगी आँखों से दिखाई नहीं देंगे और इतने बड़े जीव भी हैं, जिन्हें देखने के बाद आपके होश उड़ जायेंगे।

पृथ्वी पर इस समय जीवित जीवों में सबसे बड़ा जीव हाथी ही है। इसके अलावा कई और अजीबो-गरीब जीव जंगल में रहते हैं। इन्ही में से कई जीव इतने प्यारे हैं कि देखते ही उन्हें गले लगने का मन करता है, जबकि कई इतने ज्यादा खूंखार हैं कि उन्हें देखने के बाद सांसे जम जाती हैं। ये खतरनाक शिकारी जीव किसी को भी मारने में पल भर की भी देरी नहीं लगाते हैं।

महिला को देखते ही झपट पड़े उसके ऊपर शेर

शेर इन्ही में से एक खूंखार जीव है, जो शिकार करके जीवित रहता है। आपने शेर को शिकार करते हुए कई बार देखा होगा। शेर के हमले की खबरे हमेशा सुनने को मिलती रहती हैं, लेकिन पहली बार शेर का यह अनोखा रूप देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर शेर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने वाला बिना हैरान हुए नहीं रह रहा है। इस वीडियो में दो शेर एक महिला को देखते ही उसके ऊपर झपट पड़ते हैं।

दरअसल वे दोनों शेर महिला के ऊपर हमला नहीं कर रहे हैं, बल्कि उसे गले लगाने के लिए उसके ऊपर झपटते हैं। कुछ दिन पहले इस महिला ने इन दोनों शेरों को गोद लिया था। लेकिन जैसे-जैसे वे बड़े होने लगे, उन्हें चिड़ियाघर को सौंपना पड़ा। महिला 7 सालों बाद जब उनसे मिलने चिड़ियाघर आयी तो शेरों ने उसे पहचान लिया और उससे लिपट गए। यह नजारा देखने के बाद वहाँ मौजूद हर व्यक्ति हैरान हो गया। महिला और शेर के बीच के इस अनोखे प्रेम के वीडियो को लोग जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button